इंदौर में एक और कोरोना मरीज की थमी सांसें, मध्यप्रदेश में अब तक 12 की मौत

इंदौर में एक और कोरोना मरीज की थमी सांसें, मध्यप्रदेश में अब तक 12 की मौत

इंदौर में एक और कोरोना मरीज की थमी सांसें, मध्यप्रदेश में अब तक 12 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: April 5, 2020 9:49 am IST

इंदौर: शासन प्रशासन के अथक प्रयासों के बावजूद मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी प्रदेश की व्यापारिक राजधानी इंदौर में एक कोरोना संक्रमित की सांसे थम गई। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 12 पहुंच गया है। जबकि अकेले इंदौर में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। मौत की पुष्टि सीएमएचओ प्रवीण जाड़िया ने की है।

Read More: कांग्रेस ने पूर्व CM डा. रमन सिंह पर कसा तंज, कहा- अभी तक “स्वयं सेवा” की इच्छा जाहिर नहीं की, डॉक्टर की डिग्री तो असली है न?

वहीं, दूसरी ओर मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में मध्यप्रदेश में कुल 171 कोरोना संक्रमित हैं, जिनमें से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पूरे भारत की बात करें तो यहां कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3200 से पार पहुंच चुका है और मरने वालों की संख्या 100 के करीब पहुंच चुकी है।

Read More: पीएम मोदी ने कोरोना संकट पर चर्चा के लिए दो पूर्व राष्ट्रपतियों, दो पूर्व प्रधानमंत्रियों सहित प्रमुख नेताओं को बुलाया


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"