प्रदेश में एक और कोरोना मरीज की मौत, जिले में कुल मृतकों की संख्या पहुंची 23

प्रदेश में एक और कोरोना मरीज की मौत, जिले में कुल मृतकों की संख्या पहुंची 23

प्रदेश में एक और कोरोना मरीज की मौत, जिले में कुल मृतकों की संख्या पहुंची 23
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: July 22, 2020 2:29 pm IST

जबलपुर: मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रोजाना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच प्रदेश की न्यायधानी में एक और कोरोना मरीज की मौत की खबर सामने आई है। इसके साथ ही जिले में कुल मृतकों की संख्या 23 हो गई है। वहीं, आज जिले में 6 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

Read More: रायपुर में आज 60 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, संजय नगर, चौबे कॉलोनी, भाठागांव सहित इन इलाकों में मिले संक्रमित

मिली जानकारी के अनुसार विजयनगर निवासी 62 साल के कोरोना संक्रमित को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। संक्रमित मरीज की आज उपचार के दौरान मौत हो गई। ज्ञात हो कि जबलपुर में अब तक 874 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

Read More: दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष रसिक परमार ने दिया इस्तीफा, कृषि मंत्री चौबे ने कहा- परमार के खिलाफ होगी जांच

वहीं बात पूरे प्रदेश की करें तो यहां आज तक 24842 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 16836 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 7236 लोगों का उपचार जारी है। वहीं, 770 लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More: छत्तीसगढ़ में फिर मिले 10 नए कोरोना मरीज, सभी संक्रमित BSF जवान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"