भोपाल। कोरोना के मामलों में तेजी से कमी हो रही है। जिसके बाद अब राजधानी भोपाल समेत अन्य जिले धीरे-धीरे अनलॉक हो रहे हैं। भोपाल में लगी पाबंदियों में छूट को लेकर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने बैठक कर चर्चा की। वहीं ग्रुप ने शनिवार-रविवार को लॉकडाउन का प्रस्ताव भेजा है।
Read More News: कल से फिर शुरू होगी मेमू स्पेशल-यात्री स्पेशल ट्रेन, अनलॉक के बाद रेलवे ने लिया बड़ा फैसला
इसके अलावा अन्य दिनों में सिर्फ 25 फीसदी दुकानें खुलेंगी। निजी दफ्तर 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ शाम 6 बजे तक खुलेंगे। होटल और रेस्टोरेंट से सिर्फ होम डिलीवरी की अनुमति होगी। इसके साथ ही सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक आयोजनों के साथ शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे। सिनेमा घर, शॉपिंग मॉल, स्विमिंग पूल भी अभी नहीं खुलेंगे। भोपाल कलेक्टर आज इसे लेकर आदेश जारी करेंगे।
Read More News: KTU की क्लर्क हुई ऑनलाइन ठगी की शिकार, KYC अपडेट करने के नाम पर लगाया 2 लाख 40 हजार रुपए का चूना
बीते 24 घंटे में एक भी संक्रमित की मौत नहीं
कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद अब मौत के आंकड़ों में तेजी से कमी देखने के मिल रही है। वहीं रविवार को राजधानी के लिए राहत भरा दिन रहा। रविवार को एक भी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई। दूसरी ओर बीते 24 घंटे में 1264 मरीज स्वस्थ हुए। संक्रमण दर की बात करें तो रविवार को 7005 सैंपल की जांच में सिर्फ 245 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बता दें कि राजधानी में संक्रमण दर तीन प्रतिशत पर पहुंच गई है।
Read More News: कार और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर, तीन की मौत, 8 घायल, कुछ लोग अभी फंसे हैं कार में