गुजरात के सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर बनेगा मध्यप्रदेश का ओरछा मंदिर, 6 मार्च से शुरू होगा महोत्सव: पीसी शर्मा

गुजरात के सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर बनेगा मध्यप्रदेश का ओरछा मंदिर, 6 मार्च से शुरू होगा महोत्सव: पीसी शर्मा

गुजरात के सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर बनेगा मध्यप्रदेश का ओरछा मंदिर, 6 मार्च से शुरू होगा महोत्सव: पीसी शर्मा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: February 3, 2020 5:16 am IST

भोपाल: मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। पीसी शर्मा ने बताया कि आज शाम को 5 बजे मुख्यमंत्री कमलाथ और दबंग खान यानि सलमान खान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आइफा अवार्ड 2020 की तारीखों का ऐलान करेंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि ओरछा मंदिर को गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर की तरह भव्य बनाया जाएगा। सरकार ने ओरछा मंदिर के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

Read More: RSS प्रमुख मोहन भागवत आज संघ सेवकों के साथ करेंगे बैठक, सालभर के कामों की होगी चर्चा

पीसी शर्मा ने आगे बताया कि आइफा अवार्ड 2020 इस बार मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में होगी। ये प्रदेश के मुख्यमंत्री का बड़ा अचीवमेंट है। इससे भोपाल-इंदौर को अंतराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि ओरक्षा महोत्सव का आयोजन 6 मार्च से 8 मार्च तक किया जाएगा।

Read More: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मंगलवार-बुधवार को बारिश की संभावना, बेमौसम बरसात के बाद हो सकती है ओला वृष्टि

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के बजट में कटौती को लेकर कहा कि मप्र के विकास में सीएम कमलनाथ पैसों की कमी नहीं आने देंगे। दूसरे सोर्स से जुटाएंगे राशि।

Read More: चुनाव से एक रात पहले ग्रामीणों ने सरपंच उम्मीदवार को बनाया बंधक, मची अफरातफरी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"