Watch Video: छत्तीसगढ़ के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 15 किलोमीटर लंबी ‘तिरंगा’ यात्रा का आयोजन

Watch Video: छत्तीसगढ़ के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 15 किलोमीटर लंबी 'तिरंगा' यात्रा का आयोजन

Watch Video: छत्तीसगढ़ के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 15 किलोमीटर लंबी ‘तिरंगा’ यात्रा का आयोजन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: August 11, 2019 5:48 pm IST

रायपुर: रविवार का दिन रायपुर के लिए बेहद खास रहा। दरअसल छत्तीसगढ़ का नाम एक बार फिर वर्ल्ड रिकॉड में दर्ज हो गया है। रविवार को मेरी जान तिरंगा है नाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। लगभग 15 किलोमीटर की यात्रा गई, जिसके माध्यम से विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया गया है। इससे पहले इंदौर मे 12 किलोमीटर का लम्बा तिरंगा का आयोजन किया गया और उससे पहले 10 किलोमीटर का मथुरा मे आयोजन हुआ। इस लिहाज से अब विश्व के सबसे लंबे तिरंगे का रिकॉर्ड रायपुर के नाम रहेगा। देशभक्ती की भावना से आयोजित इस यात्रा कि खास बात यह रही की छत्तीसगढ़ की राजनीति के तीन बड़े चेहरे एक ही मंच पर नजर आए।

Read More: उत्सव मेला संचालक ने नाबालिग बच्चे को बेरहमी से पीटा, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

देशभक्ती का ये अद्भूत और बेहद दिलचस्प नजारा है छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का। वासुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन की ओर से मेरी जान तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके माध्यम से विश्व का सबसे लम्बा 15 किलामीटर का तिरंगा लगभग 10 हजार से अधिक लोगो द्वारा मानव श्रंखला बनाते हुए लहराया गया। इस तिरंगा यात्रा में हर धर्म के साथ साथ साथ हर राजनीतिक दल के लोग भी शामिल हुए। यात्रा की समाप्ति के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

Read More: नक्सलियों को रास नहीं आया सरकार का ये फैसला, विरोध में लगाए बैनर

लोगों के आकर्षण का केंद्र इस आयोजन के सिवाए एक और बात रही। इस मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी औऱ डॉ रमन सिंह के साथ वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक साथ नजर आए। आयोजकों ने मुख्य समारोह में 40 शहीद परिवारों का सम्मान भी किया।

Read More: विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-जुहा की मुबारकबाद

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/lt4nOf2Q7rM” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"