पीसीसी चुनाव समिति की बैठक शनिवार को, लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर होगी चर्चा

Ads

पीसीसी चुनाव समिति की बैठक शनिवार को, लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर होगी चर्चा

  •  
  • Publish Date - March 1, 2019 / 02:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति की बैठक शनिवार को होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पीएल पुनिया शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। उन्होंने राजीव भवन में कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा-संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक ली।

इस बैठक में पुनिया ने पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी तैयारियां मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मोर्चा-संगठनों को बूथ लेवल पर जाकर आमजनों को जोड़ने के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत करते हुए पुनिया ने कहा लोकसभा चुनाव काफी कम दिन बचे है। इससे पहले हम पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें : मुठभेड़ में चार जवान शहीद, एक की हालत गंभीर 

उन्होंने कहा कि शनिवार को पीसीसी चुनाव समिति की बैठक है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ समेत सभी राज्यों में कांग्रेस को जीत मिलेगी।