PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम बोले- सत्ता और संगठन के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करना मेरी पहली प्राथमिकता

PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम बोले- सत्ता और संगठन के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करना मेरी पहली प्राथमिकता

PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम बोले- सत्ता और संगठन के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करना मेरी पहली प्राथमिकता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: July 25, 2019 2:15 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी गुरुवार को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर पहुंचे। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भानुप्रतापुर प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोहन मरकाम ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य करने के लिए आभार व्य​क्त किया।

Read More: पूर्व लोकसभा स्पीकर ने आजम खान को लगाई लताड़, कहा- बहन से नहीं करते शायराना अंदाज में बात

प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगे कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद मेरा सबसे पहला काम सत्ता और संगठन के बीच के संबंधों को प्रगाढ़ कर, उस पर नई रणनीति तैयार करना था। संगठन में जो भी कमी है, उसे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर पार्टी को मजबुत किया जाएगा। इन सभी कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी मेरी स्वयं की है।

Read More: छत्तीसगढ़ में सूखे की आहट, प्रदेश के 18 जिलों में अब तक औसत से कम वर्षा, किसान ही नहीं सरकार भी चिंतित

कांग्रेस पार्टी ने पूरे बस्तर में समान्य व सभी तबके से जुडे़ कार्यकर्ताओं को विधानसभा में मौका दिया और कार्यकर्ताओं के सहयोग से बस्तर में 11 सीटें विधानसभा मे जीती। आने वाले नगरीय निकाय, पंचायती व उपचुनावों में भी कांग्रेस पार्टी जीतेगी। पांच साल छत्तहसगढ़ में किसान, गरीब, बेरोजगारों और विकास के लिए कार्य किया जाएगा। इस दौरान विधायक मनोज मांडवी सहित जिला व विकासखण्ड के कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read More: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष डॉ सोमनाथ चटर्जी की जयंती पर चरणदास महंत ने किया याद, अर्पित किया श्रद्धासुमन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"