100 से ज्यादा लोगों के कार्यक्रम के लिए लेनी होगी अनुमति, दुकानें खुली तो देना होगा जुर्माना, इस जिले में जारी हुआ आदेश
100 से ज्यादा लोगों के कार्यक्रम के लिए लेनी होगी अनुमति, दुकानें खुली तो देना होगा जुर्माना, इस जिले में जारी हुआ आदेश
ग्वालियर। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन अब सख्त हो गया है। 100 से ज्यादा लोगों के कार्यक्रम के लिए अनुमति लेने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही सप्ताह में एक दिन बाजार बंद करने का आदेश जिला प्रशासन ने जारी किया है।
Read More News: पश्चिम बंगाल सहित इन राज्यों में हार जाएगी भाजपा, सिर्फ असम में होगी जीत, NCP चीफ शरद पवार ने किया दावा
वहीं दुकान खुलने पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने यह आदेश जारी किया है। बता दें कि जिले में एक बार फिर कोरोना के केस तेजी से बढ़े है। जिसके चलते जिले में लॉकडाउन का आदेश तो जारी नहीं है।
लेकिन भीड़-भाड़ कम करने के लिए नया आदेश जारी किया है। वहीं सप्ताह में एक दिन बाजार बंद करने और व्यापार मेला समय से पहले बंद करने का आदेश जिला प्रशासन ने जारी किया है।
Read More News: राजातालाब इलाके में चाकूबाजी, गोलू अंडा और डिक्कू वर्मा ने युवक को मारी चाकू, हुए फरार
कोरोना को लेकर सवाल उठाने पर आरक्षक हुआ सस्पेड
कोरोना को सवाल उठाना आरक्षक को महंगा पड़ गया। मामले में SP अमित सांघी ने आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल आरक्षक धर्मेंद पाठक ने कोरोना को लेकर सोशल मीडिया में अपशब्द लिखा था। आरक्षक ने लिखा कि आखिर चुनाव के समय ही कोरोना क्यों कम हो जाता है। बता दें कि आरक्षक धर्मेंद कोतवाली थाने में पदस्थ है।
Read More News: पश्चिम बंगाल सहित इन राज्यों में हार जाएगी भाजपा, सिर्फ असम में होगी जीत, NCP चीफ शरद पवार ने किया दावा

Facebook


