कमल विहार प्रोजेक्ट के खिलाफ याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

Ads

कमल विहार प्रोजेक्ट के खिलाफ याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

  •  
  • Publish Date - April 30, 2019 / 09:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कमल विहार प्रोजेक्ट के खिलाफ याचिका सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता के खिलाफ नाराजगी भी जताई है। कमल विहार योजना में किसानों की जमीनें लिए जाने के खिलाफ चार लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने योजना पर मार्च में स्टे लगा था। याचिका खारिज होने के बाद कमल विहार में शुरू हो सकेगा काम

सुप्रीम कोर्ट के इस स्टे के बाद आरडीए ने सभी तरह के निर्माण कार्य रोक दिए थे। बता दें कि रायपुर विकास प्राधिकरण का कमल विहार प्रोजेक्ट लगभग एक हजार करोड़ का है। इसके लिए आरडीए ने बैंकों से करीब साढ़े छह सौ करोड़ रुपए कर्ज लिया है। महंगे होने की वजह से आरडीए के प्लाट्स बिक नहीं रहे हैं।

यह भी पढ़ें : बीच चुनाव गठबंधन में रार, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस को बताया दोगले चरित्र का 

दो हजार में से अभी भी 600 प्लाट्स बिकने बाकी हैं। जिन लोगों ने प्लाट्स खरीदे हैं, उनमें भी बमुश्किल ढाई सौ लोगों ने ही निर्माण काम शुरू किए हैं। कमल विहार के कई सेक्टर्स में लोगों ने प्लाट्स लिए हैं, लेकिन वहां डेवलपमेंट ही नहीं हुआ है।

 

Question 1 – देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ?
Question 2 – देश में इस बार किसकी सरकार बनेगी ?
Question 3 – देश में किस पार्टी को मिलेगी बहुमत ?
Question 4 – चौकीदार का सियासी जुमला किसे फायदा पहुंचाएगा ?
Question 5 – छत्तीसगढ़ में सिटिंग सांसदों को बदलना बीजेपी के लिए फायदेमंद होगा ?
Question 6 – क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विस चुनाव वाला करिश्मा दोहरा पाएगी ?
Question 7 – क्या लोकसभा चुनाव में महागठबंधन असरदार होगा ?
Question 8 – क्या राफेल मुद्दे से कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा ?
Question 9 – क्या एयर स्ट्राइक बीजेपी को चुनावी फायदा देगी ?
Question 10 – क्या इस बार वेस्ट बंगाल में बीजेपी कामयाब होगी ?
Question 11 – क्या राम मंदिर पर इस बार भी बीजेपी को वोट मिलेंगे ?
Question 12 – क्या कश्मीर के फ्रंट पर मोदी सरकार नाकाम रही है?
Question 13 – क्या आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की निति प्रभावी रही ?
Question 14 – क्या मप्र, छग, राजस्थान में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा ?
Question 15 – क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रभावी प्रदर्शन करेगी ?
Question 16 -क्या दिग्विजय सिंह भोपाल का चुनाव जीत पाएंगे ?
Question 17- क्या छत्तीसगढ़ में इस बार मोदी लहर है ?
Question 18- क्या प्रियंका गाँधी कांग्रेस के लिए गुडलक साबित हो पाएंगी ?

शीर्ष 5 समाचार