कुशीनगर में मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत

Ads

कुशीनगर में मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 02:11 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 02:11 PM IST

कुशीनगर (उप्र), 22 सितंबर (भाषा) कुशीनगर जिले में नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के घुघली-नौरंगिया मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में घुघली-नौरंगिया मार्ग पर रायपुर फुलवारी चौराहे के पास सोमवार की रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार से विपरीत दिशाओं में जा रहीं दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में हादसे की शिकार मोटरसाइकिलों के चालकों नंदू विश्वकर्मा (40) और सत्यम कुशवाहा (30) गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा