मध्यप्रदेश में 121 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल के दाम, महंगाई की मार से लोग हुए बेहाल
Petrol-Diesel price hike : दाम में इजाफा होने के बाद मध्यप्रदेश के अनूपपुर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 121 के पार पहुंच गया है।
Petrol-Diesel price in MP
भोपाल। देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज भी दाम में बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद तेल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। दाम में इजाफा होने के बाद मध्यप्रदेश के अनूपपुर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 121 के पार पहुंच गया है।
राजधानी भोपाल में पेट्रोल के दाम 118.82 रुपए हो गया। बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार देश में सबसे ज्यादा स्थानीय कर वसूलता है। यहीं कारण है कि अन्य राज्यों के मुकाबले मध्यप्रदेश में तेल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर है।
यह भी पढ़ें: दबंगों के हौसले बुलंद, बाहर से ताला लगाकर घर को किया आग के हवाले, पड़ोसियों की मदद से लोगों ने बचाई जान
बता दें कि मध्यप्रदेश में बीते 1 महीने में पेट्रोल के दाम 8 रुपए बढ़े हैं। इसके अलावा डीजल में भी बढ़ोतरी हो रही है। यहीं कारण है कि आम जनता महंगाई से बेहाल हो गई है। दूसरी ओर ट्रांसपोर्टर्स ने सरकार से राहत की गुहार लगाया है। ट्रांसपोर्टर्स ने वित्तीय हालत खराब होने का हवाला दिया है।

Facebook


