पूर्व वित्त मंत्री जेटली के स्वास्थ्य को लेकर याचिका दायर, याचिकाकर्ता ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पूर्व वित्त मंत्री जेटली के स्वास्थ्य को लेकर याचिका दायर, याचिकाकर्ता ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पूर्व वित्त मंत्री जेटली के स्वास्थ्य को लेकर याचिका दायर, याचिकाकर्ता ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: June 6, 2019 11:41 am IST

ग्वालियर: पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के स्वास्थ को लेकर हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में गुरुवार को याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं साथ ही सचिव राष्ट्रपति, गृह मंत्रालय, प्रिंसिपल सेकेट्री समेत 7 विभागों को पार्टी बनाया है। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि अरुण जेटली की कंडीशन सीरियस है, उनका मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाना चाहिए। याचिकाकर्ता की याचिका पर सुनवाई सोमवार को होगी।

Read More: मुस्लिम छात्रा ने अदालत में लगाए ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे, 42 साल के लिए पहुंची जेल

दरअसल एडवोकेट उमेश बोहरे गुरुवार को हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में याचिका दायर करते हुए कहा है कि अरुण जेटली की सीरियस कंडीशन है और उन्हें गोपनीय तरीके से लंदन के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार जेटली की बिमारी की खबर छिपा रही है।

Read More: PWD मंत्री ने खुद की सरकार को बताया कमजोर, कहा- जनता को अपनी बात समझाने में नाकाम रही 

उमेश बोहरे का कहना है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में प्रेक्टिस की है। इसलिए उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो रही है। इस मामले में बोहरे ने 7 लोगों को पार्टी बनाया है।

Read More: भाजपा की सरकार बनने के साथ राम मंदिर निर्माण का मुद्दा मुखर, राउत बोले- 

ज्ञात हो कि पूर्व वित्त मंत्री जेटली लंबे समय से कैंसर से पीड़ित हैं और इसी के चलते उन्होंने मोदी कैबिनेट में जगह लेने से भी इनकार कर दिया था। बीते दिनों उनके स्वास्थ्य को लेकर अफवाह फैलने के बाद सूचना कार्यालय (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक और केंद्र सरकार के प्रवक्ता सिंताशु कार ने रविवार को ट्विटर पर स्थिति स्पष्ट करते हुये लिखा कि मीडिया के एक तबके में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चल रही खबरें पूरी तरह गलत और निराधार है।

<iframe width=”932″ height=”524″ src=”https://www.youtube.com/embed/H7dj88p3If8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"