छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों के 54 कलेक्टर्स से पीएम मोदी आज करेंगे चर्चा, जिलों में कोरोना की स्थिति की लेंगे जानकारी

Ads

छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों के 54 कलेक्टर्स से पीएम मोदी आज करेंगे चर्चा, जिलों में कोरोना की स्थिति की लेंगे जानकारी

  •  
  • Publish Date - May 20, 2021 / 01:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे कोरोना नियंत्रण के लिए दस राज्यों के 54 कलेक्टरों से चर्चा करेंगे। जिनमें छत्तीसगढ़ के 6 कलेक्टर भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री इन कलेक्टरों से उनके जिलों में कोरोना संक्रमण की दर और रोकथाम को लेकर चर्चा करेंगे पीएम मोदी बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर और सूरजपुर जिले के कलेक्टरों से वीडियों कांफ्रेंसिग के माध्यम से सीधे चर्चा करेंगे।

Read More News: प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर की खराबी पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, वैक्सीन की कमी पर जारी किया नोटिस

इस बैठक से पहले मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने इन जिलों के कलेक्टरों से उनके जिलों में कोरोना संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के उपायों सहित सभी अन्य जानकारी तैयार करने के निर्देश दिए थे।

Read More News: दुल्हन की सूखी नहीं थी हाथ की मेंहदी, कोरोना से हुई युवक की हुई मौत, शादी के दौरान हुआ था संक्रमित !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले दिनों सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बारी बारी फोन पर चर्चा किए थे उससे पहले सभी राज्यों के राज्यपाल से चर्चा किए थे। अब देश के सभी राज्यों के सबसे प्रभावित जिलों के कलेक्टरों से चर्चा कर रहे हैं।

Read More News:  DAP खाद पर सब्सिडी देने पर सीएम शिवराज ने जताया पीएम का आभार, चना खरीदी की तिथि बढ़ाई गई, पूर्व सीएम कमलनाथ ने केंद्र सरकार को घेरा