शारदा विहार कॉलोनी में छिपकर रह रहा था चीनी नागरिक, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश देकर दबोचा

शारदा विहार कॉलोनी में छिपकर रह रहा था चीनी नागरिक, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश देकर दबोचा

शारदा विहार कॉलोनी में छिपकर रह रहा था चीनी नागरिक, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश देकर दबोचा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: April 4, 2020 9:34 am IST

ग्वालियर: शहर के शारादा विहार इलाके में पुलिस और मेडिकल की टीम ने दबिश देकर छिपकर रह रहे चाइनीस युवक को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि चाइनीस युवक शहर की सफाई का ठेका लेने वाली कंपनी का कमचारी है और लॉक डाउन के बाद से यहां छिपा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और पूछाताछ कर रही है।

लॉकडाउन ने बढ़ाई इंटर्नशिप कर रहे युवाओं की चिंता, एकेडमिक शेड्यूल में पिछड़ने का मंडरा रहा खतरा

मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर नगर निगम ने सफाई का ठेंका इको ग्रीन और एचजेजे नाम की संस्था को दिया है। एचजेजे चायना की कंपनी है। कंपनी के कई कर्मचारी इंडिया में काम कर रहे हैं। ऐसे ही एक कर्मचारी गवालियर में भी सफाई का काम काज देख रहा था। लेकिन इसी दौरान लॉक डाउन का ऐलान किए जाने के बाद एचजेजे कंपनी का कर्मचारी ग्वालियर में फंस गया और वह शारादा विहार इलाके के एक मकान में छिपकर रह रहा था। लेकिन पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हिरासत में ले लिया है।

Read More: लॉकडाउन के दौरान प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जनरल स्टोर के व्यवसायिक परिसर को किया गया सील

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में अब तक 147 मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि 11 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल सभी कोविड 19 पॉजिटिव मरीजों को इलाज लगातार जारी है। गौर करें तो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक मामले मध्यप्रदेश में हैं।

Read More: उर्वशी रौतेला ने ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग मूवी पर दिया रिव्यु, अमेरिकी लेखक ने किया अपना दावा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"