SPNG चिटफंड कंपनी के 3 डायरेक्टर चढ़े पुलिस के हत्थे, दो महिलाएं भी शामिल

SPNG चिटफंड कंपनी के 3 डायरेक्टर चढ़े पुलिस के हत्थे, दो महिलाएं भी शामिल

SPNG चिटफंड कंपनी के 3 डायरेक्टर चढ़े पुलिस के हत्थे, दो महिलाएं भी शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: May 20, 2019 12:02 pm IST

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ में जहां एक ओर भूपेश सरकार ने चिटफंड ऐजेंटों राहत दी है वहीं, दूसरी ओर चिटफंड कंपनियों के मालिकों पर कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को जांजगीर-चांपा पुलिस ने एसपीएनजी कंपनी के तीन डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार डायरेक्टरों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी आरोपी बालोद जेल में बंद थे, लेकिन एक पीड़ित की शिकायत के बाद प्रोडक्शन वारंट पर पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी की है।

Read More: नौसैनिकों ने बना रखी थी महिला सहकर्मियों की ‘रेप लिस्ट’, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने राजकुमार बनर्जी, पत्नी मौसमी बनर्जी और डॉली बनर्जी को गिरफ्तार किया है। एसपीएनजी के तीनों डायरेक्टरों पर आरोप है कि इन्होंने लोगों को पैसे डबल करने के नाम पर लाखो रूपए कंपनी के खाते में जमा करवाए और पैसे लेकर फरारा हो गए थे।

Read More: केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा- बीजेपी के संपर्क में कांग्रेस के कई विधायक

गौरतलब है कि जांजगीर निवासी पीलाराम देवांगन ने आरोपियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 5 साल में पैसे डबल करने के नाम पर 2014 में 6 लाख रूपए जमा करवाए थे, लेकिन 5 साल पूरा होने के बाद पैसे देने से इनकार करने लगे। लबें समय तक प्रताड़ित होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद तीनों डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

<iframe width=”853″ height=”480″ src=”https://www.youtube.com/embed/3epio5R6j8A” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"