1 करोड़ रुपए का अवैध गांजा के साथ एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, जांच में जुटी पुलिस
1 करोड़ रुपए का अवैध गांजा के साथ एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, जांच में जुटी पुलिस
मुंगेली, तखतपुर। जिला पुलिस ने कार्रवाई कर 1 करोड़ का गांजा जब्त किया है। मुखबिर से सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने इसका खुलासा किया है। मौके से एक आरोपी को दबोचा है। पुलिस उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
Read More News: मेडिकल यूनिवर्सिटी में बड़ा घोटाला, रिजल्ट बनाने वाली कंपनी ने एब्सेंट छात्र-छात्राओं को भी कर दिया पास
जानकारी के अनुसार पुलिस ने खपरी गांव से 1 करोड़ का अवैध गांजा जब्त किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मुखबीर की सूचना के बाद हरीश साहू को दबोचा था। पूछताछ में आरोपी ने खपरी गांव में अवैध गांजा के बारे में खुलासा किया।
Read More News: पति की शराब की लत छुड़ाने पत्नी ने बुलाया बैगा को, बौखलाए पति ने पत्नी पर हथौड़ी से कर दिया हमला
जिसके बाद आज सुबह एसडीओपी और तखतपुर पुलिस आरोपी को लेकर खपरी गांव पहुंची। घर का ताला तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची। वहीं कमरे का हाल देखकर पुलिस दंग रह गई। कमरे में हर जगह गांजा का जखीरा पड़ा था। लगभग 9 से 10 क्वींटल गांजा था, जिसकी कीमत करोड़ों रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने तत्काल गांजे को जब्त कर आरोपी से पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि इसी तरह के और भी खुलासे हो सकते हैं।
Read More News: पेट्रोल…महंगाई…सियासी लड़ाई…आखिर कब तक महंगाई की आग में झुलसती रहेगी आम जनता?

Facebook


