Watch Video: ये क्या! यहां तो सच में चौकीदार ही निकला चोर, जानिए क्या है मामला

Watch Video: ये क्या! यहां तो सच में चौकीदार ही निकला चोर, जानिए क्या है मामला

Watch Video: ये क्या! यहां तो सच में चौकीदार ही निकला चोर, जानिए क्या है मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: March 29, 2019 11:49 am IST

उज्जैन: लोकसभा चुनाव 2019 के चलते सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां खुद को चौकीदार बताया है वहीं, विपक्ष ने ‘चौकीदार चोर है’ का टैगलाइन दिया है। लेकिन आज हमको एक ऐसी घटना बता रहे हैं, जिसका राजनीति से कोई वास्ता नहीं लेकिन यहां चौकीदार ही चोर निकला।

दरसअसल उज्जैन के उन्हेल पेट्रोल पम्प पर एक सप्ताह पहले हुए 38 हजार की लूट के मामले में पुलिस ने खुलसा कर दिया है। घटना का मुख्य आरोपी बैंक का चौकीदार ही निकला। आरोपी पहले फरियादी बना था, जिसके बाद पुलिस पूछताछ में वह चोर निकला। पम्प के गार्ड ने अपने जीजा के साथ मिल कर वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: PMGSY के इंजीनियर का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले 5 आरोपियों को आजीवन कारावास

गौरतलब है कि उज्जैन के उन्हेल कसबे में एक सप्ताह पहले एक बायो फ्यूल पम्प पर लूट की वारदात हुई थी। वारदात पम्प पर लगे CCTV कैमरों में भी कैद हुई थी, जिसमे आरोपी मुंह पर कपडा बांधे दिख रहे हैं और आरोपियों ने CCTV कैमरे तोड़ने के बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की संख्या तीन थी और वारदात में बदमाशों ने 38 हजार की लूट की वारदात को अंजाम दिया था

Read More: हार्दिक पटेल नहीं लड़ सकेंगे लोकसभा चुनाव, दंगा भड़काने के मामले में हाईकोर्ट ने रखा सजा बरकरार

मामले की शिकायत पम्प के गार्ड मुकेश ने की थी, उन्हेल पुलिस ने जब संदेह के चलते पम्प के चौकीदार ( गार्ड ) से पूछताछ की तो उसने वारदात करवाना स्वीकार की। गार्ड मुकेश ने अपने जीजा सीताराम ने अपने मित्र रामसिंह को इसमें शामिल किया। सभी ने पहले पम्प पर शराब पी जिसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और लूट के पैसे जप्त कर लिए है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"