दलालों से खरीदी मंत्री की गाड़ी, ट्रांसपोर्टर्स को लगाया करोड़ों का चूना, खुद को बताते थे कवासी लखमा के करीबी

दलालों से खरीदी मंत्री की गाड़ी, ट्रांसपोर्टर्स को लगाया करोड़ों का चूना, खुद को बताते थे कवासी लखमा के करीबी

दलालों से खरीदी मंत्री की गाड़ी, ट्रांसपोर्टर्स को लगाया करोड़ों का चूना, खुद को बताते थे कवासी लखमा के करीबी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: June 5, 2019 12:02 pm IST

रायपुर: प्रदेश के 15 से ज्यादा ट्रांसपोर्टर्स से लगभग 2 करोड़ की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी खुद को आबकारी मंत्री कवासी लखमा का करीबी बताकर लोगों में धौंस जमाते थे। दोनों आरोपियों ने मंत्री कवासी लखमा की पुरानी गाड़ी दलाल के माध्यम से खरीदी थी और इसी में घूम-घूम कर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। आरोपियों ने महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक सहित कई प्रदेश के लोगों को ठगी का शिकार बनाया था। पुलिस ने आरोपियों के साथ दो गाड़ी और जब्त की है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

Read More: अब मोदी सरकार ने जो कहा सो किया, अंतरिम बजट में टैक्स पर बदलाव नहीं, जारी रहेगी छूट

गौरतलब है कि 6 महीने पहले कवासी लखमा की हेक्सा कार का एक्सीडेंट हो गया था। इसके कवासी लखमा ने गाड़ी को बेच दिया। आरोपी शिवकुमार और आरिफ खान ने दलाल के माध्यम से यह कार खरीद ली और किराए पर चलाता रहा। आरोपियों ने गाड़ी तो खरीद ली, लेकिन आरटीओ की ऑनलाइन वेबसाइट में मालिक का नाम चेंज नहीं किया गया। आरटीओ की वेबसाइट पर कार मालिक का नाम कवासी लखमा का नाम ही दिखाता रहा। इस बात का फायदा उठाकर कवासी लखमा का करीबी बताकर गाड़ी में घूम-घूम कर लोगों को चूना लगाते रहे।

Read More: स्वच्छ भारत मिशन में बने शौचालयों की दीवारों पर महात्मा गांधी की इमेज वाली टाइल्स, दोषी 

आरोपियों ने इस गाड़ी में प्रदेश सहित कई राज्यों में घूमकर ट्रांसपोर्टर्स से मिले और कई राज्यों में अपनी हाईवा चलने की बात कहकर उनका भरोसा जीत लिया। आरोपियों ने लगभग 15 से ज्यादा ट्रांसपोर्टरों को अपने झांसे में लिया और सभी की हाईवा लेकर अलग-अलग राज्यों में बेच दी। चेसिस नंबर पर पंचिंग के माध्यम से 6 सितंबर बदलवा दिया और सभी गाड़ियों को बेच दिया। मामले की जानकारी जब मंत्री कवासी लखमा को मिली, तो उन्होंने एफआईआर के निर्देश दिए।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"