कोरोना संक्रमण के बीच पुलिस विभाग में तबादले, थाना प्रभारियों का हुआ ट्रांसफर
कोरोना संक्रमण के बीच पुलिस विभाग में तबादले, थाना प्रभारियों का हुआ ट्रांसफर
जांजगीर-चाम्पा: जिले की एसपी पारुल माथुर ने 9 थाना प्रभारियों को तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार अकलतरा टीआई जितेंद्र बंजारे को मुलमुला भेजा गया है, वहीं रूपक शर्मा को अकलतरा की जिम्मेदारी दी गई है।
Read More: ब्लैक फंगस के 3 नए मरीज आए सामने, सभी मरीजों को सिम्स में किया गया भर्ती
इसी तरह नवागढ़ टीआई लखेश केंवट को बाराद्वार भेजा गया है, वहीं टीआई देवेश राठौर को नवागढ़ की कमान सौंपी गई है। हसौद और अड़भार चौकी के प्रभारी भी बदले गए हैं।
आपको बता दें, जिले में कुछ टीआई पोस्टेड हुए थे और कुछ थाना प्रभारी के कामकाज को लेकर सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद एसपी ने ट्रांसफर आदेश जारी किया है।


Facebook


