पुलिस ने खेली कबड्डी, प्रतिद्वंदी को किया चित, सफल रहा “तुहर पुलिस तुहर मुहाटी” का आयोजन

Ads

पुलिस ने खेली कबड्डी, प्रतिद्वंदी को किया चित, सफल रहा "तुहर पुलिस तुहर मुहाटी" का आयोजन

  •  
  • Publish Date - February 25, 2019 / 05:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

बालोद । राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया अपने प्रवास के दौरान बालोद जिला मुख्यालय पहुंची। पुलिस विभाग के द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में अनिला भेड़िया ने शिरकत की। मंत्री भेड़िया ने पुलिस विभाग की इस पहल की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि कबड्डी जैसे पारम्परिक खेल में रूचि रखने वाले बच्चों के लिये यह एक बेहतर प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से वे इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- घुटनों पर आया पाकिस्तान, पीएम मोदी से मांगा शांति का एक मौका, कहा- सबूत मिले तो आतंकियों पर करेंगे कार्रवाई

बालोद पुलिस विभाग के द्वारा सामुदायिक कम्यूनिटी पुलिसिंग “तुहर पुलिस तुहर मुहाटी” अभियान के तहत शनिवार से जिला मुख्यालय में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसका समापन रविवार रात को हुआ। प्रतियोगिता में अलग- अलग क्षेत्र से 24 पुरुष व 12 महिला टीमों ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें- जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी ढ़ेर, पुलिस के DSP सहित सेना का एक जवान मुठभेड़ में शहीद

प्रतियोगिता के पहले एक पखवाड़े से अलग अलग थाना क्षेत्रों में महिला व पुरुषों की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें 250 टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में जीतकर आए 24 पुरूष व 12 महिला टीम का चयन बालोद में आयोजित होने वाली इस फाइनल प्रतियोगिता के लिये हुआ था। पुलिस विभाग के द्वारा प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को नगद पुरस्कार दिया गया। पुलिस विभाग खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीणों से जुड़ना चाह रहा है, पुलिस आम लोगों में अपना खौफ भी खत्म करना चाहती है, जिससे उसे कई मामलों में ग्रामीणों का सहयोग आसानी से मिल पायेगा।