बिचौलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ 55 लाख रुपए का धान जब्त

बिचौलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ 55 लाख रुपए का धान जब्त

बिचौलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ 55 लाख रुपए का धान जब्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: November 21, 2019 1:07 am IST

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले सीमावर्ती राज्यों के बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं। वे दूसरे राज्यों का धान छत्तीसगढ़ में लाकर अधिक समर्थन मूल्य पर खपाने की कोशिश में लगे हुए हैं, लेकिन लगातार प्रशासन के हत्थे चढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को बिचौलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ही दिन में एक करोड़ 55 लाख रुपए का धान अवैध परिवहन करते जब्त किया है। बताया जा रहा है कि बिचौलियों के खिलाफ खुद जिला कलेक्टर और एसपी इलाके का दौर कर अवैध धान तस्करी की निगरानी में लगे हुए थे।

Read More: यू टर्न से हो रही सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं, यातायात पुलिस ने सुधार के लिए की ये तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जिला कलेक्टर श्याम धावड़े और जिला एसपी की टीम ने धान तस्करी करने वालों के खिलाफ मुहिम चलाई और अलग—अलग इलाके से एक करोड़ 55 लाख रुपए का धान जब्त किया है। निगरानी टीम ने 15386 बोरा धान जब्त किया है। बताया जा रहा है कि निगरानी टीम ने ढोररा, भरवामुड़ा, तेतलखुंटी, चिचिया और बरबहली इलाके से 15386 बोरा धान जब्त किया है। वहीं, अकेले तेतलखुंटी में एक ही जगह से 10 हजार बोरा धान जब्त किया गया है। यहां ओडिशा से लाकर धान डंप किया गया था।

Read More: छत्तीसगढ़ के इस शहर से राष्ट्रीय राजधानी के लिए हवाई सेवा शुरु करने की मांग, केंद्रीय मंत्री को सौंपा स्मरण पत्र

वहीं, दूसरी ओर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बिचौलियों और धान तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। प्रशासन की टीम ने मंगलवार को 6000 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है। इसे मिलाकर प्रदेश में अब तक 46 हजार 554 क्विंटल धान जब्त किया गया है।

Read More: साक्षात्कार दीजिए और सीधे पाएं केंद्र सरकार की नौकरी, इंटरव्यु 22 नवंबर तक हैं आयोजित

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/idtBtKNrETE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"