सिंधिया के चमचा कहने पर गरमाई सियासत, मंत्री तोमर ने सांसद पर बोला हमला

Ads

सिंधिया के चमचा कहने पर गरमाई सियासत, मंत्री तोमर ने सांसद पर बोला हमला

  •  
  • Publish Date - January 14, 2020 / 02:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

गुना । बीजेपी सांसद द्वारा मध्यप्रदेश के श्रम मंत्री महेंद्र सिसोदिया को सिंधिया का चमचा कहने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी मामले पर कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुना के बीजेपी सांसद के पी यादव पर निशाना साधा है।

ये भी पढ़ें- पीएम आवास के लिए रिश्वत लेते सरपंच पति गिरफ्तार, ग्रामीण उद्यानिकी …

प्रद्दुमन सिंह तोमर ने सांसद के पी यादव के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि सांसद केपी यादव और उनके पिता बीते 60 सालों से सिंधिया परिवार को श्रद्धा भाव के साथ नमन कर रहे थे। प्रद्धुमन सिंह तोमर के मुताबिक केपी खुद श्रद्धा के साथ सिंधिया महाराज को प्रणाम करते थे, लेकिन विधानसभा टिकट नहीं मिला तो विरोधी बयान देने लगे ।

ये भी पढ़ें- बच्चों का तनाव दूर करने और जिज्ञासाओं का समाधान करने शिक्षा विभाग क…

प्रदुमन तोमर ने कहा कि सिंधिया समुद्र की तरह हैं, पिता अगर बेटे की एक मांग पूरी नहीं करता है, तो क्या बेटा पिता को गाली देने लगेंगे। क्या यही भारतीय संस्कृति है। तोमर ने कहा कि वो जैसा बोएंगे वैसा ही काटेंगे।