गरीब जनता को ‘जून’ में दो जून की रोटी नसीब नहीं हो रही और मोदी सरकार मस्त है हम दो हमारे दो में: विकास तिवारी

गरीब जनता को 'जून' में दो जून की रोटी नसीब नहीं हो रही और मोदी सरकार मस्त है हम दो हमारे दो में: विकास तिवारी

गरीब जनता को ‘जून’ में दो जून की रोटी नसीब नहीं हो रही और मोदी सरकार मस्त है हम दो हमारे दो में: विकास तिवारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: June 15, 2021 2:39 pm IST

रायपुर: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि आजादी के बाद देश मे थोक महंगाई दर मई 2021 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। मोदी सरकार की आतातायी नीतियों के कारण देश में कमरतोड़ मंहगाई के कारण मध्यमवर्गीय एवं गरीब जनता मंहगाई से त्रस्त है और मोदी सरकार हम दो हमारे दो में मस्त है। कोरोना महामारी के कारण देश भर में करोड़ों लोगों का रोजगार छीन गया, उसके बावजूद केन्द्र की भाजपा सरकार देश की जनता का दो जून की रोटी भी नसीब नहीं होने दे रही है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आज सोमवार 14 जून को जारी आंकड़ों के मुताबिक मई में थोक महंगाई दर 12.94 फीसदी तक चली गई थी। इस तेजी की एक वजह मई 2020 का लो बेस भी है।

Read More: SBI Minimum Balance 2021: SBI ग्राहकों को खाते में मिनिमम बैलेंस के तौर पर रखना होगा 3000 रुपए? जानिए बैंक ने क्या कहा इस बारे में

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि खुदरा महंगाई दर मई में बढ़कर 6.3 फीसदी पर पहुंच गई है। सरकारी डेटा के मुताबिक, खाद्य चीजों की बढ़ी कीमतों की वजह से यह आरबीआई के लिए निर्धारित लक्ष्य के दायरे से बाहर चली गई है। अप्रैल में कंज्यूमर प्राइस इंडैक्स 4.23 फीसदी रहा था. राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग द्वारा जारी डेटा के मुताबिक, खाने पीने की चीजों में महंगाई की दर मई में 5.01 फीसदी रही, जो उसके पिछले महीने के 1.96 फीसदी से बहुत ज्यादा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिये क्योकि उनकी कुनीतियों के कारण देश की जनता मंहगाई से त्रस्त है।

Read More: शादी की पहली रात में दुल्हन की मौत, जानिए क्या है पूरा मामला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"