पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हुआ हत्या के जुर्म में सजा काट रहा कैदी, जानिए पूरी बात…

पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हुआ हत्या के जुर्म में सजा काट रहा कैदी, जानिए पूरी बात...

पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हुआ हत्या के जुर्म में सजा काट रहा कैदी, जानिए पूरी बात…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: January 7, 2020 5:20 am IST

बिलासपुर: हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कैदी मुकेश कांत को बेटी के वार्षिक श्राद्ध में शामिल होने के लिए पुलिसकर्मी उसके गांव लेकर आए थे। इसी दौरान मुकेश कांत पुलिसकर्मियों को चकमा देकर मौके से फरारा हो गया। फिलहाल स्थानीय थाने को सूचित किया गया है, जिसके बाद से मुकेश कांत की तलाश जारी है।

Read More: JNU पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया स्पष्ट, हमारे जमाने में नहीं थे टुकड़े-टुकड़े गैंग

मिली जानकारी के अनुसार हत्या के जुर्म में सजा काट रहा कैदी मुकेश कांत मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार गांव का निवासी है। सोमवार को परिजनों ने मुकेश की बेटी का वार्षिक श्राद्ध का आयोजन किया था। इस अवसर पर परिजनों के निवेदन पर मुकेश को जेल प्रशासन ने पुलिस अभिरक्षा में कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी थी। लेकिन मुकेश कार्यक्रम में शामिल होने के बहाने पुलिस​कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

Read More: युद्धवीर सिंह जुदेव का विवादित बयान, कहा- सुधर जाएं दो कौड़ी के SDM-कलेक्टर, हम बड़े-बड़े नेताओं को बना देते हैं बाबू


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"