गांधी शताब्दी वर्ष के समापन पर छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और जिला पंचायतों में होंगे कार्यक्रम

गांधी शताब्दी वर्ष के समापन पर छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और जिला पंचायतों में होंगे कार्यक्रम

गांधी शताब्दी वर्ष के समापन पर छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और जिला पंचायतों में होंगे कार्यक्रम
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: September 25, 2020 3:43 pm IST

रायपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष के समापन पर छत्तीसगढ़ राज्य के सभी ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और जिला पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कोरोना संक्रमण से बचने के उपायों और प्रोटोकॉल के पालन के साथ आगामी 2 अक्टूबर को सभी त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के कार्यालय में ये आयोजन होंगे। राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने इस संबंध में सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आज परिपत्र जारी किया है।

Read More: रायपुर में क्रिकेट सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित 15 हजार नगद बरामद

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भेजे परिपत्र में कहा है कि 2 अक्टूबर 2019 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया था। 02 अक्टूबर 2020 को साल भर तक चले इस समारोह का समापन होगा। ग्रामीण स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों द्वारा ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों एवं जिला पंचायतों में गांधी शताब्दी वर्ष के समापन के मौके पर आगामी 2 अक्टूबर को कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपिता की मूर्ति या फोटो पर फूल माला अर्पण कर उनके प्रिय भजनों का गान और उनके विचारों पर चर्चा की जाए। परिपत्र में इन आयोजनों के दौरान कोविड-19 से बचने के सभी उपायों और प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More: शिवराज सरकार ने फिर से लॉन्च ​की ‘शिव-ज्योति’ योजना, स्ट्रीट वेण्डर्स को बिना ब्याज और गारंटी के मिलेगा फंड


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"