प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर ने की ईदगाह हिल्स का नाम बदलकर गुरुनानक टेकरी रखने की मांग, किया भूमिपूजन

प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर ने की ईदगाह हिल्स का नाम बदलकर गुरुनानक टेकरी रखने की मांग, किया भूमिपूजन

प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर ने की ईदगाह हिल्स का नाम बदलकर गुरुनानक टेकरी रखने की मांग, किया भूमिपूजन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: November 30, 2020 7:01 am IST

भोपाल। गुरुनानक जयंती प्रकाश पर्व के मौके पर मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने भोपाल की ईदगाह का हिल्स का नाम बदलकर गुरुनानक टेकरी करने की मांग की है। कहा कि सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी विश्व के अनेक भागों में मानवता का प्रचार करते हुए लगभग 500 साल पहले भोपाल आए थे।

Read More News: 31 दिसंबर तक इन क्षेत्रों में बढ़ाया गया लॉकडाउन, कई शहरों में नाइट कर्फ्यू में भी लागू, इस राज्य की सरकार ने जारी 

ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार, जिस स्थान पर वो रुके थे, वहां उन्होंने एक कुष्ठ रोगी का कोढ़ भी ठीक किया था। जिस स्थान पर गुरुनानक जी बैठे थे, वहां आज गुरुद्वारा टेकरी साहिब बना। जहां आज भी गुरुनानक देव जी के पैरों के निशान मौजूद हैं।

Read More News:  दिल्ली की सीमा पर अड़ा किसानों का जत्था, जेपी नड्डा से चर्चा करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नरेंद्र 

जहां दुनियाभर से सिख और दूसरे समुदाय के लोग आकर माथा टेकते हैं। रामेश्वर शर्मा ने कहा है की यह दुनिया भर में आस्था का केंद्र है जहां 500 साल पहले गुरुनानक आये थे इसलिए इस स्थान का नाम गुरुनानक टेकरी होना चाहिए।

Read More News: मेंहदीपुर बालाजी धाम पहुंचे केंद्रीय मंत्री ​पीयूष गोयल, पूजा अर्चना कर मांगा खुशहाली का आशीर्वाद


लेखक के बारे में