Raid on accountant’s house : लेखाधिकारी के घर छापा, आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त कर रही जांच

Raid on accountant's house : लेखाधिकारी के घर छापा, आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त कर रही जांच

Raid on accountant’s house : लेखाधिकारी के घर छापा, आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त कर रही जांच
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: July 21, 2021 6:27 pm IST

मुरैना । आय से अधिक संपत्ति के मामले में  नगर निगम से संबंधित लेखाधिकारी संतोष शर्मा  के खिलाफ  कार्रवाई की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने 

ग्वालियर में उनके एक मकान में छापेमारी की गई है। जांच की जा रही है, आय से अधिक संपत्ति का मामला है।

ये भी पढ़ें- ( Bakrid ) Eid-ul-Adha 2021 wishes : ईद-उल-अजहा को बताया राष्ट्रीय पर्व, नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने 

लोकायुक्त इंस्पेक्टर  ब्रिज मोहन नरवरिया ने ये जानकारी दी है।

इससे पहले मध्यप्रदेश के दो बड़े शहर भोपाल और इंदौर में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भोपाल में नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के अधिकारी ऋषभ कुमार जैन को 3 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी ने 40 लाख रुपए का बिल पास कराने के एवज में 10 लाख रुपए मांगे थे।

Read More News: छोटा सत्र…बड़ा बवाल! चार दिन के छोटे सत्र में सदन में कौन से बड़े मुद्दों की गूंज सुनाई देगी?

आरोपी के घर भी लोकायुक्त ने छापामार कार्रवाई की। सोने की ईंट, सिक्के, जेवरात बरामद किए हैं। प्रापर्टी से जुड़े दस्तावेजों की कीमत करीब 5 करोड़ आंकी गई है। एक टीम भ्रष्ट यंत्री को लेकर नेहरु नगर SBI शाखा पहुंची। यहां लॉकर खंगाला गया। जिसमें 700 ग्राम वजनी सोने के गहने मिले। अब तक कुछ एक किलो 700 ग्राम वजनी सोने के गहने मिल चुके हैं।

Read More News: आखिर बिलासपुर कब बनेगा स्मार्ट? 114 करोड़ की पहली किस्त जारी होने के बावजूद सभी प्रोजेक्ट अधूरे

वहीं इंदौर लोकायुक्त की छापेमारी में धार नगर पालिका का सहायक यंत्री डीके जैन करोड़पति निकला है। कई जमीनों की रजिस्ट्री और कागजात मिले हैं। इसके अलावा सोना-चांदी मिलाकर करीब 10 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है। डीके जैन का अगले साल रिटायरमेंट है। 40 साल की नौकरी में 70 लाख रुपए वेतन बना है। ऐसे में आय से अधिक संपत्ति रखने का केस दर्ज किया गया है।

Read More News: ‘जिंदगी’ हारी, ‘दिल’ जीता! संक्रमितों की जान बचाते-बचाते खुद जान गंवा बैठे डॉ शैलेंद्र साहू, दी गई भावभीनी विदाई


लेखक के बारे में

A tech enthusiast, I am eager to dive into the world of internet. I have been in the field of blogging and digital marketing for almost 4 years. I am a Junior DME in IBC24.