फिर बदला मौसम का मिजाज, राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में हो रही बारिश, 24 घंटे के भीतर भारी बारिश का अलर्ट

फिर बदला मौसम का मिजाज, राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में हो रही बारिश, 24 घंटे के भीतर भारी बारिश का अलर्ट

फिर बदला मौसम का मिजाज, राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में हो रही बारिश, 24 घंटे के भीतर भारी बारिश का अलर्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: January 28, 2020 2:19 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मगलवार सुबह तेज बारिश हुई। हालांकि बारिश कुछ समय बाद बंद हो गई। मौसम के बदले मिजाज से प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड बढ़ सकती है। वहीं, दूसरी ओर मौसम विभाग ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

Read More: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज, साथ ले जाना होगा ये दस्तावेज

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर, बलरामपुर सहित 12 जिलों को भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटे के भीतर इन इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही विभाग ने यह भी कहा है कि बारिश के बाद घना कोहरा और कड़ाके की ठंड भी पड़ सकती है।

Read More: केंद्रीय गृहमंत्री 28 जनवरी को पहुंचेंगे छत्तीसगढ़, CM भूपेश बघेल सहित 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, देखिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

किसानों की चिंता बढ़ी
छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हो रही बेमौसम बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश के किसान इन दिनों सब्जियों की खेती कर रहे हैं और बेमौसम बरसात होने से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने पूरी करवाई वीरता पुरस्कार प्राप्त बच्चों की ख्वाहिश, हैलीकॉप्टर में कराई सैर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"