समस्त विश्वविद्यालयों के सभी शैक्षणिक स्टॉफ की 31 मार्च तक छुट्टी, कोरोना से बचाव के लिए राजभवन ने लिया फैसला

समस्त विश्वविद्यालयों के सभी शैक्षणिक स्टॉफ की 31 मार्च तक छुट्टी, कोरोना से बचाव के लिए राजभवन ने लिया फैसला

समस्त विश्वविद्यालयों के सभी शैक्षणिक स्टॉफ की 31 मार्च तक छुट्टी, कोरोना से बचाव के लिए राजभवन ने लिया फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: March 20, 2020 4:23 pm IST

जबलपुर: कोरोनावायरस को लेकर पूरे भारत में हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना वायरस से अब तक दुनिया में 10,408 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 253,960 लोग अभी भी प्रभावित हैं। बात भारत की करें तो यहां अब तक कोरोना वायरस प्रभावित 223 लोग पाए गए हैं, जिनमें से 4 की मौत हो चुकी और 195 लोगों का उपचार अभी भी जारी है। हालात को देखते हुए राजभवन ने समस्त विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक स्टॉफ को 31 मार्च तक छुट्टी देने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि राजभवन ने कोरोनावायरस से बचाव के लिए ऐसा कदम उठाया है।

Read More; जबलपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित 4 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि, सभी को आइसोलेटेड कर निगरानी शुरू

वहीं, दूसरी ओर जबलपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परीवार के तीनों सदस्य कुछ दिन पहले ही दु​बई से भारत लौटे हैं। जबकि एक कोरोना प्रभावित व्यक्ति जर्मनी से लौटा है। ये सभी लोग दिल्ली होते हुए जबलपुर पहुंचे हैं।

Read More: कमलनाथ के इस्तीफे के बाद सिंधिया समर्थकों ने मनाया जश्न, माधवराव सिंधिया की समाधि पर चढ़ाए फूल

भारतीय रेलवे ने कोरोना से बचाव के लिए 21 मार्च रात 12 बजे से 22 मार्च 10 बजे तक सभी ट्रेनों को कैंसल करने का फैसला लिया है। भारतीय रेल ने 21 मार्च रात 12 बजे से 22 मार्च रात 10 बजे तक सभी ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है जो ट्रेने अपने गंतव्य तक नहीं पहुंची है उन्हीं ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। लेकिन इसके लिए भी 7 बजे तक ही अनुमति होगी।

Read More: नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया विदेश से लौटी बेटी के साथ होम आइसोलेशन में, कोरोना संक्रमण से सावधानी बरतने लिया फैसला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"