प्रभात झा ने दिग्विजय सिंह को बताया इमरान खान का दोस्त, कहा- होगी करारी हार

प्रभात झा ने दिग्विजय सिंह को बताया इमरान खान का दोस्त, कहा- होगी करारी हार

प्रभात झा ने दिग्विजय सिंह को बताया इमरान खान का दोस्त, कहा- होगी करारी हार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: March 26, 2019 12:19 pm IST

भोपाल: लोकसभा चुनाव 2019 के चलते देश की सियासत में सरगर्मी बड़ी हुई है। उम्मीदवारों के ऐलान के साथ ही राज्यों के सियासी गलियारों में भूचाल आ गया है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नतजदीक आ रही है आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर शुरु हो गया है। इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता प्रभात झा ने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर करारा प्रहार किया है। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का दोस्त बताया है।

Read More: सेप्टिक टैंक की सफाई करते छह श्रमिकों की मौत, पुलिस जुटी जांच में

प्रभाात ने आगे कहा कि कांग्रेस ने भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है, यहां उनकी हार तय है। दिग्गी के देशविरोधी बयान को चुनावी मुद्दा बनाकर भोपाल की जनता के सामने पेश करेंगे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी करारा प्रहार करते हुए न्यूनतम आय योजना को छलावा बातया है। वहीं, टिकट वितरण को लेकर भाजपा नेताओ की नाराजगी को लेकर कहा कि कोई भी भाजपा कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर नहीं जाने वाला। अनूप मिश्रा कभी भी पार्टी के विरोध में जा ही नहीं सकतें।

<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/FQlNjUBwyqA” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"