Karnataka New CM Name: चाहकर भी आज इस्तीफा नहीं पाएंगे सीएम सिद्धारमैया! फंस गया पेंच, जानिए नए मुख्यमंत्री के तौर पर ‘खरगे’ सहित इन नामों पर चर्चा तेज
Karnataka New CM Name: चाहकर भी आज इस्तीफा नहीं पाएंगे सीएम सिद्धारमैया! फंस गया पेंच, जानिए नए मुख्यमंत्री के तौर पर 'खरगे' सहित इन नामों पर चर्चा तेज
Karnataka New CM Name: चाहकर भी आज इस्तीफा नहीं पाएंगे सीएम सिद्धारमैया! फंस गया पेंच, जानिए नए मुख्यमंत्री के तौर पर 'खरगे' सहित इन नामों पर चर्चा तेज / Image: AI Generated
बेंगलुरु: Karnataka New CM Name कर्नाटक में शुरू हुआ सियासी नाटक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। सीएम की कुर्सी को लेकर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक बवाल मचा हुआ है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि सीएम सिद्धारमैया आज इस्तीफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि रणदीप सुरजेवाला, राहुल गांधी का संदेश लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पास पहुंचे हैं और राहुल गांधी का संदेश मिलने के बाद उन्होंने इस्तीफा देने के लिए हामी भर दी है। हालांकि सूत्रों का ये भी कहना है कि सिद्धारमैया ने अपने बेटे के लिए कैबिनेट में बड़े पद की मांग की है। फिलहाल इस संबंध में अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
डीके शिवकुमार का पत्ता काट सकती है कांग्रेस
Karnataka New CM Name वहीं, दूसरी ओर कर्नाटक के नए सीएम के लिए अटकलों का दौर भी शुरू हो चुका है। सियासी गलियारों में हो रही चर्चा की मानें तो कांग्रेस डीके शिवकुमार का पत्ता काट सकती है और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को प्रदेश का नया सीएम बना सकती है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। जानकारों की मानें तो सिद्धारमैया को राज्यसभा की सीट की पेशकश की जा सकती है। साथ ही कहा जा रहा है कि वह अपने उत्तराधिकारी के रूप में शिवकुमार के नाम पर तैयार नहीं हो रहे हैं। फिलहाल, इसे लेकर कांग्रेस या किसी नेता ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
केसी वेणुगोपाल बनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष?
रिपोर्ट के मुताबिक, अगर ऐसी स्थिति बनती है कि शिवकुमार के नाम पर भी सहमति नहीं बनती है, तो पार्टी खरगे के नाम पर विचार कर सकती है। कांग्रेस खरगे को मुख्यमंत्री बना सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, इसके चलते लोकसभा सांसद राहुल गांधी केसी वेणुगोपाल को अगले पार्टी अध्यक्ष के तौर पर खड़ा कर सकेंगे। हालांकि, पार्टी ने इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, इससे पहले कांग्रेस के एक नेता ने कहा था कि यह अभी तक सबसे दूर की संभावनाएं हैं।
सिद्धारमैया के घर अहम बैठक
दूसरी ओर कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम और अटकलों के बीच, उपमुख्यमंत्री और KPCC अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के समर्थक बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर पहुंचे हैं। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने आवास पर पार्टी नेताओं की नाश्ते पर एक बैठक बुलाई है। ब्रेकफास्ट मीटिंग में मंत्री एचके पाटिल,रामलिंगा रेड्डी समेत कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस के कई नेता नाश्ते पर पहुंचे हैं। वहीं, खबर ये भी आ रही है कि सिद्धारमैया के दिन में 11 बजे राजभवन पहुंचकर इस्तीफा देने की चर्चा थी, लेकिन इस बीच एक नया ट्विस्ट आ गया है। राज्यपाल बेंगलुरु में मौजूद ही नहीं हैं।
ये भी पढ़ें
- Burhanpur News: बेटी की हत्या के केस में पिता और भाई को भेजा जेल, फिर अचानक सामने आई सच्चाई तो पुलिस भी रह गई दंग, जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन
- Bhopal Hamidia Hospital News : हमीदिया अस्पताल में उड़ी नियमों की धज्जियां! मर्चुरी के बाहर नग्न अवस्था में स्ट्रेचर पर छोड़ा शव, फिर खुलेआम किया ये काम
- Public Holidays in June 2026: बकरीद के बाद प्रशासन ने किया एक और सार्वजनिक अवकाश का ऐलान, 1 जून को रहेगी छुट्टी, सरकारी कर्मचारियों की हो गई चांदी

Facebook


