छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान सांसद विवेक तन्खा ने सीएम भूपेश बघेल से की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान सांसद विवेक तन्खा ने सीएम भूपेश बघेल से की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान सांसद विवेक तन्खा ने सीएम भूपेश बघेल से की सौजन्य मुलाकात
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: January 7, 2020 8:56 am IST

रायपुर: निजी कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ आए सांसद विवेक तन्खा ने मंगलवार को सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात रायपुर पुलिस लाइन हेलीपेड पर हुई। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल बेमेतरा प्रवास पर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई है।

Read More: इस स्कूल के शिक्ष्का ने दी ऐसी सजा कि अब काटना पड़ सकता है ​छात्रा के शरीर का ये अंग

छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान सांसद विवेक तन्खा ने छत्तीसगढ़ सरकार की प्रशंसा करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। JNU में हिंसा को लेकर कहा कि केंद्र सरकार देश को बांटने की राजनीति पर काम कर रही है। जेएनयू की घटना उसी का हिस्सा है । सीएए और एनआरसी के मामले में भी लोगों को बांटने की साजिश हो रही है। सरकार विरोध के स्वर को कुचलना चाहती है, उन्हें बर्दाश्त नहीं कि कोई भाजपा और सरकार के खिलाफ बात कहे।

Read More: ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का खुलासा, दिल्ली की लड़कियों के साथ 5 युवक आपत्तिजनक हालत में दबोचे

जेएनयू से कई डॉक्टर, प्रोफेसर, साइंटिस्ट और बौद्धिक लोग निकलते रहे हैं। इसीलिए जेएनयू को निशाना बनाया जा रहा है। वहां से उठने वाले विरोध के स्वर को हिंसा के सहारे दबाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार के 1 साल के कार्यकाल को लेकर विवेक तन्खा ने कहा- छत्तीसगढ़ में सभी विषयों में बहुत अच्छा काम हो रहा है। इसकी गूंज भी दिल्ली तक सुनाई देती है। वहां पर लोगों के बीच यह मत है कि छत्तीसगढ़ का जो नेतृत्व है वह जनता से सीधा जुड़ाव रखता है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल बोले- प्रदेश 8 निकायों में बने कांग्रेस के महापौर और सभापति, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"