सत्ता हाथ से जाने की पीड़ा सहन नहीं कर पा रहे रमन सिंह, जनादेश का न करें अपमानः शैलेश नितिन त्रिवेदी

सत्ता हाथ से जाने की पीड़ा सहन नहीं कर पा रहे रमन सिंह, जनादेश का न करें अपमानः शैलेश नितिन त्रिवेदी

सत्ता हाथ से जाने की पीड़ा सहन नहीं कर पा रहे रमन सिंह, जनादेश का न करें अपमानः शैलेश नितिन त्रिवेदी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: December 19, 2020 11:59 am IST

रायपुरः प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कवर्धा में बुरी तरह से हुये विफल हुये किसान महापंचायत के कार्यक्रम को लेकर रमन सिंह द्वारा छोटे प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगाये गये आरोपों में कोई सत्यता नहीं है। कार्यक्रम परिवर्तन को लेकर छोटे अधिकारियों और कर्मचारियों पर आरोप लगा रहे रमन सिंह विपक्ष की भूमिका को ही लेकर खुद संशय में हैं। रमन सिंह जी और भाजपा को कांग्रेस सरकार के विपक्ष की भूमिका निभाना है लेकिन वे तो छोटे अधिकारियों पर हमला बोल रहे है और छोटे अधिकारियों, कर्मचारियों का विरोध करने को अपना काम समझ बैठने की बड़ी भूल कर बैठे है। छोटे अधिकारियों को लेकर रमन सिंह द्वारा प्रयोग की गयी भाषा बेहद असंतुलित असंयमित और अमर्यादित है। 

Read More: हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर और पथ प्रदर्शक, CM भूपेश बघेल ने क्षेत्रवासियों को दी सौगात

रमन सिंह के आरोपों पर कड़ा प्रतिवाद करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पैसा लेकर नियुक्ति का खेल 15 साल तक रमन सिंह सरकार में खूब चला लेकिन अब बंद हो चुका है। रमन सिंह के बयान में इस खेल के बंद हो जाने का दर्द साफ झलक रहा है। 15 साल के कार्यकाल के आखरी-आखरी में कहे अधिकारियों ने रमन सिंह सरकार में वादा सौदा करके नियुक्यिं लेती और सत्ता जाने के बाद रमन सिंह सरकार को बड़ी राशि का भुगतान नहीं किया। इसी का हिसाब किताब रमन सिंह जी करना चाह रहे है। रमन सिंह जी की यह सोचना कि इस प्रकार की धमकी देकर 15 साल सरकार का बकाया पैसा मिल जायेगा तो यह गलत है। 

Read More: बस और ट्रेन की टक्कर में 12 की मौत, 6 घायल.. बांग्लादेश में रेलवे फाटक के पास हुआ हादसा

कवर्धा में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा धमकी और आतंक भरी भाषा के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुये छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अधिकारी, कर्मचारियों के लिए जिस धमकी भरी भाषा का प्रयोग किया है, वह उनकी गरिमा के अनुरूप नही है। पद से हटते ही, सत्ता हाथ से जाते ही इतना बौखला गये रमन सिंह की छोटे-छोटे अधिकारी, कर्मचारी को धमकी दे रहे है। प्रदेश की जनता, मीडिया अधिकारी, कर्मचारी भी समझ रहे है कि रमन सिंह जी गुस्सा हाथ से सत्ता फिसल जाने का है। सत्ता हाथ से फिसल जाने की पीड़ा रमन सिंह जी से सहन नही हो रही है। रमन सिंह जी अपनी झुंझलाहट, बौखलाहट और गुस्सा छोटे अधिकारियों, कर्मचारियों को धमकी देकर निकाल रहे है। 15 साल के शासन के बाद भी 15 सीटो के लायक भी प्रदेश के मतदाताओं ने रमन सिंह और भाजपा को नहीं समझा। इसकी झुंझलाहट, बौखलाहट और गुस्सा डॉ. रमन सिह ऐसी धमकीया दे के निकाल रहे है। जो पूरी तरीके से गलत है। 

Read More: सीएम बघेल ने सिलघट गांव में 3 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण, मंगल भवन का भी ऐलान

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह को जनमत का सम्मान करना चाहिए। विपक्ष की भूमिका निभाने का मतदाताओ ने रमन सिंह जी और भाजपा को जनादेश दिया है। जनादेश का अपमान न करे रमन सिंह जी। रमन सिंह जी परंपराओं को भुला कर छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक परंपराओं को नष्ट कर रहे है। 

Read More: दुर्ग में युवक की सनसनीखेज हत्या में शामिल थे 3 नाबालिग, 6 आरोपी गिरफ्तार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"