प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, इंदौर में 91 मरीजों की पुष्टि, देखें ताजा अपडेट

प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, इंदौर में 91 मरीजों की पुष्टि, देखें ताजा अपडेट

प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, इंदौर में 91 मरीजों की पुष्टि, देखें ताजा अपडेट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: August 3, 2020 5:17 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर सहित अन्य जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। आज पहली बार प्रदेश भर में रिकॉर्ड 921 नए मरीजों की पुष्टि हुई। वहीं पिछले 24 घंटे में 9 मरीजों की मौत उपचार के दौरान हो गई। अकेले राजधानी भोपाल में 8 मरीजों की मौत हो गई।

Read More News सावन सोमवार विशेष : रहस्यों से भरा है शंकर घाट का शिव मंदिर, मुसलमान रियाज बाबा बताते हैं आंखों देखी कहानी

भोपाल के अलावा इंदौर में भी कोरोना संक्रमित मरीज दोगुने रफ्तार से मिल रहे हैं। आज जिले में 91 नए मरीजों की पुष्टि जिला प्रशासन ने की है। जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 7646 हो गई है। वहीं दो मरीजों की मौत की भी पुष्टि जिला प्रशासन ने की है। जिले में अब तक 317 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं नए मरीज मिले के बाद जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 2094 हो गई है।

Read More News:  सीएम की कोरोना रिपोर्ट फिर पॉजिटिव, आज अस्पताल से नहीं होगी छुट्टी

राजधानी में बढ़ी पॉजिटिविटी दर

राजधानी भोपाल में तेजी से कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के मामले में बढ़ोतरी हुई है। जारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी में अब पॉजिटिव मरीजों के मिलने का प्रतिशत बढ़कर 13% हो गया है। इसके आलवा दूसरे नंबर पर बड़वानी में 10.2%, तीसरे पर इंदौर में 8.3% और जबलपुर में 7.7% पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। इस रिपोर्ट के बाद सरकार की चिंता बढ़ गई है।

Read More News:  ईद पर पिकनिक मनाने गए दो युवक नदी में डूबे, लॉकडाउन के बावजूद 40 युवक पहुंचे थे पार्टी 


लेखक के बारे में