लकवा अटैक आने पर पर किया था भर्ती, मौत के बाद कोरोना संक्रमण की आई पॉजिटिव रिपोर्ट

लकवा अटैक आने पर पर किया था भर्ती, मौत के बाद कोरोना संक्रमण की आई पॉजिटिव रिपोर्ट

लकवा अटैक आने पर पर किया था भर्ती, मौत के बाद कोरोना संक्रमण की आई पॉजिटिव रिपोर्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: June 14, 2020 7:13 am IST

रायपुर। महासमुंद निवासी एक 43 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में राजधानी रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में मौत हो गई है। इस व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

ये भी पढ़ें- देश में 3 लाख के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, बीते 24 घं…

मृतक को 4 जून को लकवा का अटैक आने पर निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था । मरीज को हालत बिगड़ने पर एम्स में रेफर किया गया था।

ये भी पढ़ें- सेना ने अनंतनाग में 2 और दहशतगर्दों को किया ढेर, बीते दो हफ्तों में…

रविवार सुबह इलाज के दौरान इस व्यक्ति की मौत हो गई है। मरीज को लकवा का अटैक आने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान ही मरीज में कोरोना के लक्षण दिखे थे, इसके पश्चात उसका कोरोना टेस्ट भी किया गया था।


लेखक के बारे में