PM Modi New Video : ‘Hello Friends…’ कहकर PM मोदी ने जारी किया तीसरा VIDEO! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किया बड़ा ऐलान
नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर अपना तीसरा वीडियो जारी कर परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधारों का ऐलान किया है। उन्होंने नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में हाई-पावर्ड टास्क फोर्स बनाने की घोषणा की है।
- PM मोदी का इंस्टाग्राम पर तीसरा वीडियो संदेश।
- परीक्षा सुधार के लिए टेक्नोलॉजी आधारित नई व्यवस्था की तैयारी।
- छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
नई दिल्ली : PM Modi New Video : नीट (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजइंस्टग्राम पर अपना तीसरा वीडियो जारी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और बड़ी घोषणा की है। इंस्टाग्राम पर अपने तीसरे वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने बताया कि देश के जाने-माने टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में एक ‘हाई-पावर्ड टास्क फोर्स’ का गठन किया गया है, जो परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार (Examination Reforms) की रूपरेखा तैयार करेगी।
पीएम मोदी का युवाओं के नाम संदेश
‘पीएम मोदी ने कहा फ्रेंड्स विद्यार्थियों के भविष्य के लिए भारत सरकार अनेक कदम उठा रही है। जिन लोगों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, वो जेलों में सड़ रहे हैं। हम फास्ट ट्रैक कोर्ट बना चुके हैं, हम कल पार्लियामेंट के अंदर भी कठोर कानूनों के प्रावधान के साथ नए कानूनों को बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं लेकिन हमें भविष्य के लिए सोचना है।
हाई पावर टास्क फोर्स बनाने का निर्णय
हमारी परीक्षा पद्धति विश्वसत हो हमारी परीक्षा पद्धति ट्रांसपेरेंट हो हमारी परीक्षा पद्धति में टेक्नोलॉजी का सबसे ज्यादा उपयोग हो। इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए, विश्व प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्सनंदन नीले जी के नेतृत्व में एक हाई पावर टास्क फोर्स बनाने का निर्णय किया गया है , जो एग्जामिनेशन रिफोर्म की तरफ फोकस करेगा. और जल्द ही आने वाली परीक्षा प्रणाली को इसकी रिपोर्ट के आधार पर कर दिया जाएगा.’
More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet! pic.twitter.com/NRysBukk5U
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
पहले भी आ चुके हैं दो वीडियो
आपकों बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इससे पहले भी देर रात दो वीडियो जारी कर चुके हैं। 23 जुलाई को अपने पहले वीडियो में उन्होंने कहा था कि वे जानते हैं कि पेपर लीक की घटनाएं लाखों छात्रों के लिए ‘बहुत दर्दनाक’ होती हैं और उन्होंने संसद में सख्त कानून लाने का वादा किया था, वहीं अगले ही दिन देर रात शेयर किए गए दूसरे वीडियो में उन्होंने लोगों से मिले अच्छे सुझावों और प्यार के लिए धन्यवाद देते हुए कहा— “आपका प्यार इसी तरह मिलता रहेगा और हमारे रिश्ते और मजबूत होंगे, धन्यवाद दोस्तों।
HIGH POWERED TASK FORCE on examination reforms under the leadership of Shri Nandan Nilekani constituted.@NandanNilekani pic.twitter.com/mMpmPdIEL5
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
- Apple iOS 27 Update: अब सिर्फ मैसेज नहीं, AI करेगा कमाल! नए फीचर्स से बदल जाएगी मैसेजिंग की दुनिया, जानिए कौन-सी स्मार्ट सुविधाएं मिलने वाली हैं
- Panchayat Sachiv Niyamitikaran: पंचायत सचिवों के नियमितीकरण पर आया पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री का जवाब, जानकारी सुनकर झूमने लगेंगे खुशी से
- Korba Me Malaria: छत्तीसगढ़ में मलेरिया का कहर, यहां इतने छात्रों की हो गई मौत, 10 से ज्यादा चपेट में

Facebook


