Mirabai Chanu Won Gold Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
Mirabai Chanu Won Gold Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने इतिहास रच दिया है। चानू ने स्वर्ण पदक जीत लिया है।
Mirabai Chanu Won Gold Medal/Image Credit: AI
- कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने इतिहास रच दिया है।
- मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीत लिया है।
- यह लगातार चौथी बार है जब मीराबाई ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कोई मेडल जीता है।
Mirabai Chanu Won Gold Medal: नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने इतिहास रच दिया है। मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीत लिया है। यह लगातार चौथी बार है जब मीराबाई ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कोई मेडल जीता है। उन्होंने ग्लासगो में खेले जा रहे खेलों में 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। मीराबाई चानू ने लगातार तीन कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। मीराबाई ने 2018, 2022 और अब 2026 गेम्स में भी गोल्ड पर कब्जा जमाया है. 2014 के इवेंट में उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था।
मीराबाई ने उठाया 190 किलो वजन
भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क में कुल मिलाकर 190 किलो वजन उठाया। मीराबाई की यह जीत धमाकेदार इसलिए भी रही क्योंकि उन्होंने दूसरे स्थान पर रहीं नाइजीरिया की रुथ न्योंग से 22 किलोग्राम अधिक वजन उठाया। स्नैच राउंड में मीराबाई चानू ने 85 किलोग्राम वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड बनाया। (Mirabai Chanu Won Gold Medal) उसके बाद उन्होंने क्लीन एंड जर्क राउंड में 105 किलोग्राम वजन उठाया। इस तरह उन्होंने कुल 190 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। यह कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत द्वारा जीता गया कुल दूसरा मेडल है। उनसे पहले पुरुषों की 60 किलोग्राम कैटेगरी में ऋषिकांत सिंह सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।
सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई
Mirabai Chanu Won Gold Medal: बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने गोल्ड मेडल जीतने पर मीराबाई चानू को शुभकामनाएं दी है। सीएम चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मीराबाई चानू का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में 48 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने पर प्रख्यात भारोत्तोलक मीराबाई चानू जी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह स्वर्णिम सफलता आपके अदम्य साहस, अनुशासन, अटूट निष्ठा और अथक परिश्रम का उत्कृष्ट प्रतिफल है। आपने एक बार फिर विश्व मंच पर तिरंगे की शान बढ़ाते हुए समस्त देशवासियों को गौरवान्वित किया है। आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि करोड़ों युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उन्हें अपने सपनों को साकार करने का नया आत्मविश्वास प्रदान करती है।
ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में 48 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने पर प्रख्यात भारोत्तोलक मीराबाई चानू जी को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह स्वर्णिम सफलता आपके अदम्य साहस, अनुशासन, अटूट निष्ठा और अथक परिश्रम का उत्कृष्ट प्रतिफल है। आपने एक बार फिर विश्व… pic.twitter.com/ZoBhbTCbeZ
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) July 26, 2026
पहले प्रयास में रही थीं असफल मीराबाई
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, क्लीन एंड जर्क राउंड में मीराबाई चानू पहले ही प्रयास में 105 किलोग्राम वजन उठाने आई थीं, लेकिन असफल रहीं. मगर दूसरे प्रयास में उन्होंने इतना ही वजन उठाकर गोल्ड सुनिश्चित कर लिया था। इस मेडल को जीतकर भारत मेडल टेबल में सातवें स्थान पर आ गया है। (Mirabai Chanu Won Gold Medal) भारत के नाम अभी तक एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल आया है। अब तक मीराबाई चानू (गोल्ड), ऋषिकांत सिंह (सिल्वर) और पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- High-Powered Task Force: एक्शन मोड में PM मोदी.. एग्ज़ाम रिफॉर्म्स के लिए हाई पावर टास्क फोर्स के गठन का ऐलान.. इस मशहूर शख्सियत को सौंपी जिम्मेदारी
- PM Modi New Video : ‘Hello Friends…’ कहकर PM मोदी ने जारी किया तीसरा VIDEO! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किया बड़ा ऐलान
- India vs Zimbabwe 3rd T20 Highlights: सूर्यवंशी के बाद मयंक का प्रहार, टीम इंडिया ने किया जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप, इतने रनों से जीता तीसरा टी20

Facebook


