Current inflation rate in Pakistan: टमाटर 500 रु. प्रति किलो तो दूध 260 रुपये लीटर.. यहां महंगाई ने तोड़ दी है हर आम और खास की कमर.. प्याज की कीमत सुन निकल पड़ेंगे आंसू
पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद सब्जियों, दालों, दूध और अन्य खाद्य वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। बढ़ती महंगाई से आम लोगों और कारोबारियों दोनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
Current inflation rate in Pakistan || Image- The New York Times FILE
- पाकिस्तान में ईंधन महंगा, बढ़ी महंगाई।
- सब्जियों के दाम आसमान पर।
- लोगों का बजट बिगड़ा।
रावलपिंडी: पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर अब दैनिक जरूरत की चीजों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। (Current inflation rate in Pakistan) पिछले तीन दिनों में फ्यूल महंगा होने के बाद सब्जियों, दालों और दूसरे खाने के सामानों की कीमतों में तेज उछाल आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम रहा है। उनकी तरफ से राहत के कोई इंतज़ाम नहीं है, लिहाजा आम आदमी पर इसका साफ़ तौर अपर असर दिखाई देने लगा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सब्जियों के दाम आसमान पर
रिपोर्ट के मुताबिक रावलपिंडी में टमाटर 500 रुपये प्रति किलो, खीरा 300 रुपये प्रति किलो और प्याज 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं अधिकांश अन्य सब्जियों की कीमत 150 रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गई है। आलू भी 80 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। खुदरा बाजार में दालों की कीमतों में करीब 5 फीसदी की इजाफा हुआ है। दूध 260 रुपये प्रति लीटर और दही 280 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। (Current inflation rate in Pakistan) रावलपिंडी किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सलीम परवेज बट्ट ने कहा कि सरकार द्वारा वनस्पति तेल पर बिक्री कर (सेल्स टैक्स) लगाने के बाद 5 किलो का पैक 3,000 रुपये तक पहुंच गया है। इसका असर अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ा है।
बढ़ा परिवहन खर्च
व्यापारियों का कहना है कि फ्यूल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट लागत लगातार बढ़ रही है। थोक बाजार से सामान महंगे दाम पर मिल रहा है, इसलिए खुदरा दुकानदार भी कम कीमत पर सामान बेचने की स्थिति में नहीं हैं। फल एवं सब्जी एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाम कादिर मीर ने कहा कि पहले माल ढुलाई का किराया साप्ताहिक या मासिक आधार पर बदलता था, लेकिन अब फ्यूल की कीमतों में रोज बदलाव होने से ट्रांसपोर्ट चार्ज भी प्रतिदिन बढ़ रहे हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
घर चलाना हो रहा है मुश्किल
स्थानीय लोगों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के कारण बिजली का बिल भरना और घर का राशन खरीदना दोनों मुश्किल हो गया है। (Current inflation rate in Pakistan) वहीं दुकानदारों का कहना है कि महंगाई की वजह से बाजारों में ग्राहकों की संख्या भी कम हो गई है, जिससे उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
مہنگائی کا نیا وارعوام بے بس!#LahoreNews #LahoreNewsHD #LatestNews #BreakingNews #inflation pic.twitter.com/yy6ONsBLkY
— Lahore News HD Official (@LahoreNewsHD) July 26, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
महाराष्ट्र: पालघर के एक बिल्डर से पांच लाख रुपये की साइबर ठगी
भारत आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में फिर शीर्ष पर पहुंचा
आम लोगों के हित के लिए काम करें आयकर अधिकारी : सीतारमण
वॉशिंगटन पहले टेस्ट से बाहर, रेड्डी और हर्षित का श्रीलंका में खेलना संदिग्ध
बिहार: नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रदर्शन के दौरान तेजप्रताप यादव गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज
कच्चे तेल के दाम, फेडरल रिजर्व के ब्याज पर निर्णय से तय होगी बाजार की दिशा

Facebook


