टारगेट पूरा करने रविवार को खुला रहेगा रजिस्ट्री ऑफिस, करवा सकते हैं अपनी जमीन का पंजीयन

Ads

टारगेट पूरा करने रविवार को खुला रहेगा रजिस्ट्री ऑफिस, करवा सकते हैं अपनी जमीन का पंजीयन

  •  
  • Publish Date - March 26, 2019 / 12:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

रायपुर: वित्तीय वर्ष में अंत में राजधानी रायपुर में जमीन खरीदने वालों के लिए खुशखबरी भरा मैसेज है। अब जमीन खरीददार रविवार को भी राजिष्ट्री करवा सकेंगे। लोगों कि सुविधा और टारगेट पुरा करने के लिए 31 मार्च रविवार को भी पंजीयक कार्यालय खुला रहेगा और सभी काम काज आम दिनों की तरह ही संचालित होंगे। यह आदेश आईजी पंजीयन एवं मुद्रांक ने जारी किया है। बता दें रायपुर पंजीयन कार्यालय अपने टारगेट से 55 प्रतिशत पिछे चल रहा है। रायपुर कार्यालय को 650 करोड़ का टारगेट मिला था, लेकिन साल के अंत तक मात्र 295 करोड़ रुपए की रजिस्ट्री हो पाई है।

Read More: सेप्टिक टैंक की सफाई करते छह श्रमिकों की मौत, पुलिस जुटी जांच में

गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद से जमीनों की रजिस्ट्री में भारी गिरावट आई है। देश में हो रहे अंधाधुंध रजिस्टर बंद हो गई है जिसके कारण मुद्रांक एवं पंजीयन विभाग के राजस्व में भारी गिरावट आई है, जिसके चलते राजस्व 50% तक घटकर रह गया है। इस वित्तीय वर्ष में रायपुर कार्यालय को 650 करोड़ का टारगेट दिया गया था, लेकिन अभी तक मात्र 55 प्रतिशत टारगेट ही पूरा हो पाया है। जबकि वित्तीय वर्ष 4 दिन बात खत्म हो जाएगा। घाटा पूरा करने के लिए पंजीयक कार्यालय रविवार को भी खोले जाने का आदेश जारी किया गया है।