खैर नहीं ‘लव जिहाद’ करने वालों की! प्रदेश में कल से लागू हो जाएगा ‘धर्म स्वातंत्र्य कानून’

खैर नहीं 'लव जिहाद' करने वालों की! प्रदेश में कल से लागू हो जाएगा 'धर्म स्वातंत्र्य कानून'

खैर नहीं ‘लव जिहाद’ करने वालों की! प्रदेश में कल से लागू हो जाएगा ‘धर्म स्वातंत्र्य कानून’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: December 28, 2020 3:40 pm IST

भोपाल: उत्तरप्रदेश के बाद अब मध्यप्रदेश में भी लव जिहाद कानून लागू होने जा रहा है। प्रदेश में कल से यानि 29 नवंबर 2020 से ‘धर्म स्वातंत्र्य कानून’ लागू हो जाएगा। इस संबंध में सीएम शिवराज ने कहा है कि कल कैबिनेट की विशेष बैठक है, जिसमें अध्यादेश के जरिए कानून लाया जाएगा। इसके बाद तत्काल प्रभाव से कल से ही ‘धर्म स्वातंत्र्य कानून’ लागू होगा। अन्य विषयों को लेकर भी बैठक में अध्यादेश लाए जाएंगे। उन्होंनपे 2022 के खेलो इंडिया गेम्स मध्यप्रदेश में आयोजित किए जाने के प्रस्ताव को लेकर कहा कि हमने भारत सरकार को भेजा है, जल्द ही मुहर लग जाएगी।

Read More: ‘बरी होइस ‘पोरा’…’इंसाफ’ के अगोरा’ का न्याय दिलाना कोनो एक पार्टी के काम हे?

ये होंगे प्रावधान
नए कानून के मुताबिक धर्म परिवर्तन किए जाने पर कम से कम एक साल और अधिकतम पांच साल जेल का प्रावधान है। महिला,नाबालिग,एससी, एसटी का धर्म परिवर्तन करवाने पर दो से दस साल तक जेल। अपना धर्म छिपाकर धर्म परिवर्तन किए जाने पर 3 से दस साल। सामूहिक धर्म परिवर्तन पर 5 से 10 साल सजा का प्रावधान है। नए कानून के मुताबिक किसी भी व्यक्ति का पैतृक धर्म वही होगा जो जन्म के समय उनके पिता का धर्म था।

Read More: अब ऐसे ड्रेस पहनकर आना होगा नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को, आदेश जारी

यदि कोई व्यक्ति अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन करना चाहता है, तो उसे 6 दिन पहले कलेक्टर को सूचना देनी होगी। यदि वो ऐसा नहीं करता है तो कम से कम तीन साल और अधिकतम पांच साल की सजा का प्रावधान है। नए कानून के मुताबिक यदि कोई पंडित या मौलवी किसी मामले में जबरदस्ती शादी करवाने का आरोपी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार का दावा है कि लव जिहाद के खिलाफ ये सबसे सख्त कानून है।

Read More: Watch Video: रायपुर के डांस बार में नहीं लागू होते कोरोना के नियम? देर रात जमती है शराब और शबाब की महफिल

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"