छत्तीसगढ़ में 23 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, राजधानी रायपुर में फिर मिले 11 तो दुर्ग में 6 नए मामले

Ads

छत्तीसगढ़ में 23 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, राजधानी रायपुर में फिर मिले 11 तो दुर्ग में 6 नए मामले

  •  
  • Publish Date - June 7, 2020 / 11:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, यहां रोजाना अलग-अलग जिलों से दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आई है कि प्रदेश में 23 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें रायपुर-11, दुर्ग-06, कबीरधाम-03, जांजगीर- चांपा -02 और कोरबा से 01 मरीज की पुष्टि हुई है।

Read More: पुलिस मुख्यालय के 29 IPS अफसरों पर कामचोरी का इल्जाम, डीजीपी ने पत्र लिखकर सभी को लगाई फटकार

बता दें कि कुछ देर पहले ही प्रदेश के 59 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। इनमें रायपुर से 36, कवर्धा से 12 कोरबा से 8 और दुर्ग से 3 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 803 हो गया है।

Read More: राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे में 53 नए कोरोना मरीज, जिले में अब 73 एक्टिव केस की संख्या

वहीं, बात राजधानी रायपुर की करें तो जिले में 94 मरीज संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 9 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, एक की मौत हो चुकी है, वहीं अब जिले में 84 मरीज एक्टिव है, जिनका उपचार रायपुर एम्स और माना कोविड 19 अस्पताल में चल रहा है।