छत्तीसगढ़ में आज 29 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 315

छत्तीसगढ़ में आज 29 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 315

छत्तीसगढ़ में आज 29 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 315
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: May 28, 2020 1:48 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, यहां रोजना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रदेश के मुंगेली- 11, जशपुर- 8, बिलासपुर- 4, रायगढ़- 2, कांकेर- 3 और कोरिया- में 1 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब प्रदेश में कुल एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 315 हो गई है।

Read More: ‘विज्ञान और तकनीक से जीतेंगे कोरोना से जंग’, वैक्सीन बनाने में जुटे देश के 30 ग्रुप

इससे पहले आज ही रायगढ़ जिले में दो, बिलासपुर में 3, मुंगेली के 9 और कांकेर जिले से 1 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी। आज कुल 29 नए मरीज मिले हैं।

Read More: 1 जून से राजधानी से शताब्दी एक्सप्रेस सहित चलेंगी ये ट्रेनें, 48 ट्रेनों का होगा आवागमन

बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक अब तक 83 मरीज ठीक होकर अपने झार लौट चुके हैं। प्रदेश में कुल 22 जिले कोरोना की जद में आ चुके हैं। प्रदेश के मुंगेली में सबसे ज्यादा 81 एक्टिव केस और बिलासपुर में कुल 46 एक्टिव मरीज हैं।

Read More: सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी कर करोड़ों की डिमांड करने वाला शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक साल से था सक्रिय

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 61771 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 59585 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 398 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 1788 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 83 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 315 मरीजों का उपचार जारी है।

Image

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"