राजधानी रायपुर में फिर मिले 6 नए कोरोना मरीज, प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 956

राजधानी रायपुर में फिर मिले 6 नए कोरोना मरीज, प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 956

राजधानी रायपुर में फिर मिले 6 नए कोरोना मरीज, प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 956
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: June 14, 2020 5:27 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच राजधानी रायपुर से 6 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में आज मिले कुल नए कोरोना मरीजों की संख्या 130 हो गई है। वहीं अब एक्टिव मरीजों की संख्या 956 हो गई है।

Read More; जांजगीर जिले में 25 और बिलासपुर में दो नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज कुल 121 नए मामले आए सामने

बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज कुल 130 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें कोरबा- 44, बलरामपुर- 32, जांजगीर- 25, रायगढ़- 7, रायपुर- 6, भिलाई- 6, जशपुर- 3, बलौदाबाजार- 3, गरियाबंद- 2 और बिलासपुर- 2 नए मरीज शामिल हैं। आज कुल 84 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अपने घर भेज दिया गया।

Read More: ग्रामीण के आंगन में घुसते ही जमीन पर गिरा हाथी, मौके पर पहुंचा वन अमला, वयस्क हाथी की स्थिति नाजुक

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 1679 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 956 लोगों का उपचार जारी है और 715 लोग ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। वहीं 8 कोरेाना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Read More: कोरबा जिले में 44 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, सभी अन्य राज्यों से लौटे प्रवासी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"