छत्तीसगढ़ में एक और नए कोरोना मरीज की पुष्टि, ITBP जवान की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Ads

छत्तीसगढ़ में एक और नए कोरोना मरीज की पुष्टि, ITBP जवान की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

  •  
  • Publish Date - June 11, 2020 / 12:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, यहां रोजाना दर्जनों नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच कोंडागांव जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि जिले में कोरोना का पहला ​मरीज मिला है। बता दें कि कल भी छत्तीसगढ़ में 100 से मामले सामने आए थे।

Read More: हाईकोर्ट पहुंचा 22 विधायकों के दल बदल का मामला, रिट याचिका दायर कर CBI जांच की मांग

मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव जिले के आईटीबीपी जवान के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित जवान आईटीबीपी 29वीं बटालियन में पदस्थ है। इस मामले की पुष्टि कोण्डागांव कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने की है।

Read More: देवास में नहीं थम रहा कोरोना, अब तक 9 लोगों ने गंवाई जान, देखें जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा

गौरतलब है कि आज कोरबा और जिले से भी कुल 27 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। कोरबा से 26 और जशपुर से एक नया मामला सामने आया है।

Read More: दतिया में बढ़े कोरोना संक्रमितों की संख्या, कई लोगों ने छुपाई जानकारी, एक ने गंवाई जान