जांजगीर जिले में 25 और बिलासपुर में दो नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज कुल 121 नए मामले आए सामने

जांजगीर जिले में 25 और बिलासपुर में दो नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज कुल 121 नए मामले आए सामने

जांजगीर जिले में 25 और बिलासपुर में दो नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज कुल 121 नए मामले आए सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: June 14, 2020 4:52 pm IST

जांजगीर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आई है कि प्रदेश में 27 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही आज मिलने वाले कुल मरीजों की संख्या 121 हो गई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 951 हो गई है।

Read More: छत्तीसगढ़ में 9 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, तीन गर्भवती महिलाएं, सेक्टर 9 अस्पताल का ​प्रशिक्षु डॉक्टर और BSF जवान भी आए जद में

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज कुल 121 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें कोरबा- 44, बलरामपुर- 32, जांजगीर- 25, रायगढ़- 7, भिलाई- 6, जशपुर- 3, गरियाबंद- 2 और बिलासुपर से 2 नए मरीज शामिल हैं।

Read More: छत्तीसगढ़ में 32 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, आज कुल 41 नए मामले आए सामने

बताया जा रहा है कि जांजगीर जिले के अकलतरा, नवागढ़, जैजैपुर ब्लाक से नए मामले सामने आए हैं। इनमें 13 महिला और 12 पुरुष मरीज भी शामिल हैं। वहीं 3-3 साल की 2 बच्ची भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। बिलासपुर जिले में भी 7 साल का बच्चा और 18 वर्षीय लड़की के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Read More: ग्रामीण के आंगन में घुसते ही जमीन पर गिरा हाथी, मौके पर पहुंचा वन अमला, वयस्क हाथी की स्थिति नाजुक

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 1670 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 947 का उपचार जारी है, जबकि 715 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। वहीं 8 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Read More: सभी शिक्षकों के डाक्यूमेंट्स की होगी जांच, नियुक्ति में धांधली की बात सामने आने के बाद जारी हुए आदेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"