छत्तीसगढ़ में मिला 2 और कोरोना मरीज, कुल एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 45
छत्तीसगढ़ में मिला 2 और कोरोना मरीज, कुल एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 45
रायपुर: कोरोना मुक्ति की ओर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। इसी बीच खबर आ रही है कि रायगढ़ के धरमजयगढ़ इलाके में 2 और नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 45 हो गई है।
Read More: ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 6 किसानों की मौत, 1 की हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित युवक मुंबई से लौटा है। इससे पहले कल, मुंगेली से 1 राजनांदगांव से 4 और कोरोबा से एक नए मरीज की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 104 पहुंच गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 45 हो गई है।
Raad More: पश्चिम बंगाल- ओडिशा के बेहद करीब पहुंचा सुपर साइक्लोन ‘अम्फान’, तटी..
गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 39010 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 36586 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 104 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 2324 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 59 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 45 मरीजों का उपचार जारी है।
Read More: भारत की बड़ी उपलब्धि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बनेंगे WHO कार्यकार..

Facebook


