बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, बच्ची समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत
बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, बच्ची समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत
कोरबा। कटघोरा-अम्बिकापुर हाइवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे में बच्ची समेत 3 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
Read More News: फिल्म देखकर जब रोने लगे बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, वीडियो हो रहा …
जानकारी के अनुसार बाइक और बोलेरो में आमने-सामने भिड़ंत हुई है। जोरदार टक्कर होने से बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। बोलेरो के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
Read More News: खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का बयान, बोले- बढ़ाई जाएगी धान खरीदी की अंत.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक में चार लोग सवार थे। वहीं सामने आ रही बोलेरो से बाइक जा टकराई। जिससे यह हादसा हुआ। मौके पर बच्ची समेत तीन की मौत हो गई, जबकि घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। मामले की विवेचना कर रही है।
Read More News: दिल्ली विधानसभा चुनाव: विवादित ट्वीट पर घिरे केजरीवाल, ‘महिलाएं अप..

Facebook


