चाकू की नोक पर कारोबारी के साथ लूट, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

चाकू की नोक पर कारोबारी के साथ लूट, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

चाकू की नोक पर कारोबारी के साथ लूट, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: October 30, 2019 4:12 am IST

रायपुर। शहर के गंज इलाके में कारोबारी के साथ लूट हुई है। चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके रसुख वाले इलाके में जुलुस निकाला।

Read More News: कल से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश ! सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सेना हाई अलर्ट पर

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को दिनदहाड़े राजातालाब निवासी 2 कारोबारी मोहम्मद शहजाद और माजिद खान गैस चुल्हा बेचकर पैदल अपने घर जा रहे थे। तभी चूनाभट्टी के पास खड़े आरोपी शेख अब्बास,जय चंद्राकर, आशीष गरूड और सुल्तान उर्फ दुर्गा तिवारी ने रोका और उनको चाकू मारने का भय दिखाकर करीब 6 हजार रूपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। जिसकी शिकायत गंज थाने में की। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चारों को मंगलवार को उनके रसुख वाले इलाके में जुलुस निकाला।

Read More News:भारत-बांग्लादेश सिरीज के पहले इस खिलाड़ी पर आईसीसी …

पुलिस के मुताबिक आरोपी शेख अब्बास और जय चंद्राकर गंज थाने का निगरानी गुंडा बदमाश है और उनके खिलाफ कई संगीन अपराध भी दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/Zieyfj8bWVI” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में