एस भारतीदासन रायपुर के नए कलेक्टर, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

एस भारतीदासन रायपुर के नए कलेक्टर, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

एस भारतीदासन रायपुर के नए कलेक्टर, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: June 12, 2019 12:07 pm IST

रायपुर। राज्य सरकार ने 2006 बैच के IAS अधिकारी डॉ. एस भारतीदासन को राजधानी रायपुर का नया कलेक्टर पदस्थ किया है। इस बार में आदेश जारी कर दिया गया है। इससे पहले एस बसवराजू रायपुर कलेक्टर थे जिन्हें 7 जून को राज्य शासन ने मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रुप में पदस्थ किया  था।

बसवराजू के तबादले के बाद से ही रायपुर कलेक्टर के नाम पर कयास लगाए जा रहे थे। यह माना जा रहा था कि रायपुर कलेक्टर बनने की दौड़ में सबसे आगे डॉ एस भारतीदासन ही हैं। बुधवार को आखिरकार राज्य शासन ने उन्हें ही रायपुर कलेक्टर बनाते हुए आदेश जारी कर दिया है। वे इससे पहले अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रुप में पदस्थ थे।

यह भी पढ़ें :  आधी रात इमरान खान का राष्ट्र के नाम संबोधन, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा 

भारतीदासन 2006 बैच के IAS हैं। वे जांजगीर और सूरजपुर के कलेक्टर रह चुके हैं। एस भारतीदासन नागरिक आपूर्ति निगम में भी पदस्थ रहे हैं। उन्हें रायपुर कलेक्टर बनाने से पहले राज्य सरकार ने उनकी सेवां निर्वाचन आयोग से वापस ली है।


लेखक के बारे में