Thalapathy Vijay Birthday Trisha Krishnan : आधी रात को 5 केक के साथ सेलिब्रेशन! तृषा के इस पोस्ट ने थलपति विजय संग रिश्ते की चर्चाओं को फिर दी हवा

Ads

तमिल सुपरस्टार Thalapathy Vijay के जन्मदिन पर अभिनेत्री Trisha Krishnan ने आधी रात के सेलिब्रेशन की एक खास तस्वीर साझा की। पोस्ट में लिखा गया भावुक संदेश और साथ में दिखाई दिए कई केक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं।

  •  
  • Publish Date - June 23, 2026 / 09:45 PM IST,
    Updated On - June 23, 2026 / 09:48 PM IST

Thalapathy Vijay Birthday Trisha Krishnan / Image Source : INSTAGRAM

HIGHLIGHTS
  • तृषा कृष्णन ने आधी रात के सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की।
  • फोटो में थलपति विजय के साथ नजर आया खास बर्थडे मोमेंट।
  • पोस्ट के कैप्शन ने सोशल मीडिया पर नई चर्चाओं को जन्म दिया।

एंटरटेनमेंट डेस्क :Thalapathy Vijay Birthday Trisha Krishnan :  तमिलनाडु के प्रमुख नेता और मशहूर अभिनेता थलपति विजय 22 जून को 52 वर्ष के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर जहाँ देश भर से फैंस और हस्तियों की बधाइयों का तांता लगा हुआ था, वहीं फैंस इस बात को लेकर चिंतित थे कि उनकी कथित गर्लफ्रेंड और को-स्टार तृषा कृष्णन ने उन्हें हर साल की तरह सोशल मीडिया पर विश क्यों नहीं किया। हालांकि, मंगलवार शाम को तृषा ने एक बेहद प्यारी तस्वीर और मैसेज पोस्ट कर इन तमाम अफवाहों और चिंताओं पर पूरी तरह विराम लगा दिया है।

रात 12 बजे का खास सेलिब्रेशन

Thalapathy Vijay Birthday Trisha Krishnan तृषा कृष्णन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर थलपति विजय के साथ एक बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा की। इस फोटो में थलपति विजय प्रिंटेड शर्ट पहने मुस्कुराते नजर आ रहे हैं, जबकि तृषा उनसे नजरें हटाए बिना खिलखिलाकर हंस रही हैं। इस खास पल को और भी शानदार बनाने के लिए टेबल पर एक-दो नहीं, बल्कि पांच केक रखे दिखाई दे रहे हैं।

00.00′ भी लिखा इंस्टाग्राम पर

तस्वीर को पोस्ट करते हुए तृषा ने कैप्शन में लिखा, “उस इंसान के लिए जो सब कुछ खास बना देता है, जन्मदिन मुबारक।” इसके साथ ही उन्होंने स्पार्कल इमोजी और ‘00.00’ भी लिखा, जिससे यह साफ इशारा मिलता है कि यह सेलिब्रेशन 22 जून की रात ठीक 12 बजे ही किया गया था।

हर साल देती हैं खास बधाई

Vijay Trisha Dating Rumors यह पहली बार नहीं है जब तृषा ने विजय को इतने खास अंदाज में विश किया हो। पिछले कई सालों से दोनों की बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही है फिल्म ‘लियो’ की शूटिंग के दौरान बर्फीली वादियों से एक तस्वीर पोस्ट कर उन्होंने विश किया था। इसके बाद2024 में एक मिरर सेल्फी पोस्ट की थी जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। इसके बादविजय की उनके पालतू जानवर के साथ खेलते हुए फोटो पोस्ट कर उन्हें ‘बेस्टेस्ट’ बताया था।

डेटिंग और निजी जिंदगी की अफवाहें

तृषा और थलपति विजय के बीच डेटिंग की अफवाहें तमिल सिनेमा जगत में लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। फैंस के बीच यह चर्चा इसलिए भी तेज है क्योंकि इस साल की शुरुआत में यह खबरें भी सामने आई थीं कि विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। ऐसे में तृषा के इस ताजा पोस्ट ने दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर नई चर्चा छेड़ दी है।

इन्हें भी पढ़ें: